वरिष्ठ कांग्रेस MLA Bhanwarlal Sharma का निधन:सरकार गिराने से लेकर बचाने तक के रोल में रहे बेबाक Read it later

MLA Bhanwarlal Sharma passes away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुरू जिले के सरदारशर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma) का निधन (Passed away) हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। भंवरलाल शर्मा ने रविवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को ही एसएमएस अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

राजस्थान के कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा (Bhanwarlal Sharma) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इससे पहले उन्हें गुड़गांव के मदंता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, वहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें किडनी समेत कई बीमारियां थीं। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Rajasthan | Senior Congress MLA Bhanwar Lal Sharma passes away pic.twitter.com/lxg9oplhTp

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 9, 2022

उनके निधन पर कांग्रेस, बीजेपी नेताओं समेत कई संगठनों ने शोक जताया है। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे अनिल शर्मा कांग्रेस की राजनीति करते हैं और सरकार ने उन्हें पिछले साल राजनीतिक नियुक्ति दी थी।

17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 8वीं से 12वीं विधानसभा तक सरदारशहर से लगातार पांच बार जीत हासिल की। बीच में खो गया। वह कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे।

MLA Bhanwarlal Sharma passes away

शर्मा 1985 के दौरान पहली बार विधायक बने थे। वह 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी थे।

Table of Contents

सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख व्यक्त किया

विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “सरदारशहर (चुरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदना है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, मैं उनके स्वास्थ्य के संबंध में उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों से जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की।

सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। pic.twitter.com/3DZXVC1lK2

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 9, 2022

कई राजनीतिक अवसरों पर लाइमलाइट में रहे थे विधायक भंवरलाल शर्मा

पंडित भंवरलाल शर्मा कई राजनीतिक मौकों पर काफी सुर्खियों में रहे थे। वे सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आए थे जब नब्बे के दशक में तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत की सरकार के तख्ता पलट के प्रयास हुए थे। वहीं उसके बाद वे दो साल पहले राजस्थान में आए राजनीतिक संकट के समय सचिन पायलट कैम्प में शामिल थे।

वे पायलट के साथ मानेसर में डेरा डाले हुए थे। उसी दौरान गहलोत सरकार गिराने को लेकर राजस्थान में चर्चित हुए ऑडियो वायरल केस में उनका नाम काफी उछला था। राजस्थान का राजनीतिक संकट टलने के बाद शर्मा ने अशोक गहलोत को सर्वमान्य नेता बताया था।

 

MLA Bhanwarlal Sharma passes away | Churu | Rajasthan Politician | Rajasthan Top News | 

 

 

ये भी पढ़ें –

 कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आसान नहीं होगी अशाेक गहलोत की राह‚ जानिए सबसे बड़ी वजहǃ

गुजरात पुलिस ने केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर के साथ बैठकर जाने से रोकाः CM ने कहा आप जबरन सुरक्षा न दें  

 PK का नीतिश पर 2024 की तैयारी पर करारा तंजः  दो चार नेताओं से मिल चाय पी ले ने से सत्ता परिवर्तन नहीं होते

RSS की सहमति से निपटे गडकरी‚ जानिए शिवराज को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?

दिल्ली में अब राजपथ नहीं कर्तव्य पथ होगा नया नाम‚ भव्य वीडियो आया सामने‚ जानें क्या है खासियत‚ पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

 Motherhood: बांधवगढ़ में 15 माह के बेटे को बचाने के लिए टाइगर से अकेले भिड़ी मां‚ जानें पूरी घटना

 Mohali Swing Break : मोहाली में भीषण हादसा‚ झूले में बैठे लोग समझते रहे मौजी और अचानक 50 फीट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा झूला, हादसे का भयावह VIDEO VIRAL

 Cyrus Mistry Passed Away: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री सड़क दुर्घटना में निधन: मुंबई के करीब पालघर में हुआ हादसा

आखिर क्या है सिंथेटिक ड्रग्स Methamphetamine जिसे सुधीर ने जबरन सोनाली फोगट को दिया‚ तीव्र यौन इच्छा बढ़ा कर कैसे इंसान को तड़पाता है ये नशा‚ जानिए

Sonali Phogat Passed Away: अभिनेत्री और हरियाणा से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

 BJP संसदीय बोर्ड से गडकरी‚ शाहनवाज और शिवराज की छुट्टीःयेदियुरप्पा, सोनोवाल शामिल‚ ये है पार्टी की भावी रणनीति

जालौर की घटना पर पायलट की अपनी ही सरकार से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग‚ कहा- ‘क्राइम हर राज्य में होता है, सिर्फ ये कह देना काफी नहीं’

 Bihar political crisis Update: BJP-JDU गठबंधन टूट के बाद भी बिहार में नीतीश की बहार

President Draupadi Murmu : शक्षिका को पुटी नाम पसंद नहीं था‚ उन्होंने ही द्रौपदी नाम रखा‚ इकलौती बेटी हैं बैंक अधिकारी तो दामाद में रग्बी प्लेयर‚ जानिए राष्ट्रपति की अनछुई बातें

Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे 

झुंझुनूं के जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *