International

ब्रेकिंग न्यूज़:अमेरिका के नैशविले में क्रिसमस के मौके पर धमाका, कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज

us-blast

अमेरिका के नैशविले में क्रिसमस की सुबह धमाके से दहशत फैल गई। यहां टेनेसी इलाके में हुए धमाके में 3 लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। इस इलाके में स्थित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेनेसी में AT&T कम्युनिकेशन बिल्डिंग के सामने एक गाड़ी पार्क हुई थी। इस गाड़ी में अमेरिकी समयानुसार सुबह 6 बजे धमाका हो गया। पुलिस का मानना है कि ये धमाका जानबूझकर किया गया है। नैशविले के पुलिस प्रवक्ता डॉन अरोन ने कहा कि इस गाड़ी के इमारत के सामने खड़े होने के बाद ही संदेह हो गया था। इसके बाद अफसर ने बॉम्ब स्क्वॉड को फोन किया। दस्ता रास्ते में ही था कि धमाका हो गया।

us-blast

पुलिस फायरिंग की सूचना पर पहुंची, धमाका हो गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 911 पर एक व्यक्ति ने कॉल करके फायरिंग की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस वहां पहुंची तो ऐसा कुछ नहीं था। जब पुलिस यहां छानबीन कर रही थी। पुलिस लोगों से स्पीकर्स पर इलाके को खाली करने की अपील कर रही थी। इसी दौरान यह धमाका हो गया। एफबीआई के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एंड्र्यू मैककेबे ने कहा कि इतने बड़े विस्फोट को देखते हुए इसकी जांच संभावित आतंकी हमले के तौर पर की जा सकती है।

us-blast

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button