Entertainment

संजय राउत ने कहा – कंगना रनौत को अपने मुंबई और महाराष्ट्र को लेकर दिए गए बयानों पर माफी मांगनी चाहिए

kangana ranaut and sanjay raut

मुंबई.  शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को मांग की है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपने बयानों के लिए माफी मांगें। बता दें कि कंगना ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की है।

राउत से पूछा गया कि क्या वह कंगना के ट्वीट को लेकर टीवी चैनल पर उनके खिलाफ दिए गए बयान के लिए माफी मांगेंगे। इसके जवाब में, उन्होंने कहा कि जो कोई भी यहां रहता है और काम करता है, अगर वह मुंबई और महाराष्ट्र के बारे में अश्लील बातें करता है, तो मैं कहूंगा कि उसे पहले माफी मांगनी चाहिए।

कंगना ने हाल ही में ट्वीट किया कि मुंबई में ऐसा लगता है मानों यह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हो। उन्होंने 1 सितंबर की एक खबर को भी टैग किया था, जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि कंगना को मुंबई पुलिस से डरना नहीं चाहिए।

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने पीओके की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कंगना से पहले वहां जाने के लिए कहा।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के अपने गृह शहर में रहने वाली कंगना ने भी ट्वीट किया कि वह 9 सितंबर को मुंबई लौट आएंगी। उन्होंने चुनौती दी थी और कहा था कि मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं, मुझे कोई रोककर दिखाए।

बेंगलुरु में कोरोनोवायरस Corona Reinfection का पहला मामला, 27 वर्षीय महिला जुलाई में ठीक हुई, अब फिर से संक्रमित

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button