Entertainment

सुशांत की बहन ने किया अंकिता लोखंडे का बचाव, 4.5 करोड़ के फ्लैट की EMI का विवाद

सुशांत की बहन ने किया अंकिता लोखंडे का बचाव




बॉलीवुड डेस्क.   सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने हाल ही में खुद के मलाड स्थित फ्लैट की डिटेल सोशल मीडिया नेटवर्क पर अपने फैंस के साथ साझा की है. दरअसल अंकिता ने अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन की कॉपी और बैंक के स्टेटमेंट्स की जानकारी शेयर की थी। अब अंकिता की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का जवाब आया है. जवाब में श्वेता ने अंकिता की पोस्ट का समर्थन करते हुए अंकिता पर गर्व करते हुए उन्हें एक सेल्फ डिपेंड गर्ल बताया है।

सुशांत की बहन ने किया कमेंट

इंस्टा पर अंकिता की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए श्वेता ने लिखा है कि तुम एक सेल्फ​ डिपेंड लड़की हो और मुझे तुम पर बेहद गर्व है। श्वेता के अलावा कई अन्य सेलेब्रिटीज ने अंकिता की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर जवाब दिया है। वहीं एक्टर महेश शेट्टी ने लिखा कि अंकिता तुम्हें किसी भी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है। हमें तुम पर गर्व है।

अंकिता ने किया ये पोस्ट

अंकिता ने लिखा- मैं सभी लोगों की सभी तरह की संभावनाओं को खारिज करती हूं। मैं जितना पारदर्शी हो सकती हूं। ये है मेरे घर का रजिस्ट्रेशन दस्तावेज और मेरे बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (01/01/19 से 01/03/20 तक)। जहां से ईएमआई  वचार्जेस मेरे अकाउंट से हर माह कट रहे हैं मैंने उन्हें हाईलाइट भी किया है। इससे अधिक अब मेरे पास और कुछ भी बताने के लिए नहीं है।


Like and Follow us on :


Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button