Entertainment

शोले के सूरमा भोपाली कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में मुंबई में निधन


जगदीप का 81 साल की उम्र में मुंबई में निधन
सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी  “जगदीप”  (29 march 1939 – 8 july 2020)




बॉलीवुड न्यूज. अपने जमाने के कॉमेडी एक्टर जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था और वे जावेद जाफरी के पिता थे। जगदीप के दोस्त प्रोड्यूसर महमूद अली ने बताया कि बांद्रा स्थित घर में करीब 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। वह बुढापे के चलते हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

कॉमेडी एक्टर जगदीप

सूरमा भोपाली के नाम पर फिल्म भी बनी

शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में मशहूर किया था। इस किरदार के नाम पर 1988 में फिल्म बनी, उसमें भी मुख्य भूमिका जगदीप ने ही निभाई। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया। चाहने वालों में जगदीप सूरमा भोपाली के अपने इस किरदार के लिए ही मशहूर थे।

कोरोना LIVE इंडिया अपडेट : रेमडेसिविर दवा की ब्लैक मार्केटिंग पर केंद्र सख्त

कॉमेडी एक्टर जगदीप

जावेद का ट्वीट किया वीडियो वायरल हो रहा

जगदीप की मौत पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में उन्होंने अपना सूरमा भोपाली वाला डायलॉग बोला है। यह वीडियो 29 मार्च 2018 का है। इसे उनके बेटे जावेद जाफरी ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- आओ हंसते-हंसते और जाओ हंसते-हंसते।

As my respected father #Jagdeep, is not on social media he sends a mesaage to thank all the loving fans who wished him on his birthday today pic.twitter.com/K4mEW3Xz30

— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) March 29, 2018

उन्हें स्क्रीन पर देखकर हमेशा खुशी मिली- अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- जगदीप साहब की मौत की दुखद खबर सुनी। उन्हें स्क्रीन पर देखकर हमेशा खुशी मिलती थी। उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। जावेद और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

2020 में कई सितारों ने अलविदा कहा

2020 में जगदीप से पहले बॉलीवुड के कई सितारे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इनमें इरफान खान, ऋषि कपूर, निर्देशक बासु चटर्जी, संगीतकार वाजिद खान और कोरियोग्राफर सरोज खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी। 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button