Politics

मंत्री के बिगड़े बोल : खेल मंत्री अशोक चांदना की कार्यकर्ता को धमकी, कहा- तुझे मिट्टी से उठाया, अब औकात दिखा रहा है

ashok chandna

खेल मंत्री अशाेक चांदना और जयपुर से विधायक अमीन कागजी के धमकी भरे बोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंत्री चांदना का वायरल ऑडियो बूंदी के नैनवां का बताया जा रहा है। इसमें वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को धमकी दे रहे हैं। वहीं कागजी अपने क्षेत्र में शनिवार को नाका लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से उलझ गए।

तेरे लिए ठेकों के चक्कर में लड़ाई लड़ी

वायरल ऑडियाे अशोक चांदना का बताया जा रहा है। ऑडियाे में नैनवां के वार्ड 5 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता राजू गुर्जर को अशाेक चांदना धमकी दे रहे हैं कि तेरे लिए इतनी बार लड़ाई लड़ी, आज तू तेरी औकात बता रहा है, ध्यान रख लेना। तू चुनाव लड़ अब, तेरी ऐसी की। तेरे को मिट्टी में से उठाया। तेरे ठेकों के चक्कर में इतनी लड़ाइयां लड़ी। अगर तू चुनाव नहीं लड़ा ना तो तू, की औलाद नहीं होगा! तू दो कौड़ी। 

इधर, राजू गुर्जर ने कहा- मंत्रीजी ने मुझे धमकाया है। जातिसूचक शब्द कहे, 17 साल से मैं कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं, जिसका मुझे ये सिला दिया गया।

ऑडियो पंचायत चुनाव के लिए टिकट वितरण के दौरान 7-8 नवंबर का बताया जा रहा है।

नोट : –  थम्सअप भारतऑडियाे क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button