Education

National Law University Bhopal के प्रो. मोहंती का गंदा काम: 200 से अधिक छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, गिफ्ट की तरह देता था नंबर

                         National Law University Bhopal के प्रो. मोहंती का गंदा काम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (national law university) के प्रोफेसर तपन मोहंती (Professor Mohanty) के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने यह एफआईआर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दो छात्राओं की कम्प्लेन के आधार पर की है। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर पहले साल से ही छात्राओं पर गंदी नजर रखता था। शिक्षकी की करतूत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छात्राएं प्रोफेसर की क्लास में जाने से बचती हैं।

करीब 20 साल से लड़कियों के साथ कर रहा योन शोषण 

दरअसल स्टूडेंट बार एसोसिएशन (Student Association) से जुड़े छात्रों ने सबूत के आधार पर एक मीडिया संस्थान को आरोपी प्रोफेसर के बारे में डिटेल जानकारी दी है। इसमें प्रोफेसर का पूरा कच्चा चिट्ठा कैद है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 20 साल से छात्राओं से छेड़छाड़ करता आ रहा है। वह लड़कियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने का लालच देकर मजबूर करता है। ये भी बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पर ये भी आरोप है कि जो छात्रा उसे पसंद आती है उसे नंबर ​उपहार के तौर पर देता है।

200 से ज्यादा लड़कियों के साथ किया गंदा काम

बताया जा रहा है कि इन 20 सालों में कई छात्राओं ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन में उसकी पहुंच और भी अधिक है। इस वजह से उसका विरोध हाई लेवल पर नहीं पहुंच पाता है। जिससे प्रोफेसर हर बार बच जाता है। छात्रों का कहना है कि आरोपी शिक्षक मोहंती ने 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ गंदी हरकत की है, लेकिन डर के मारे ये लड़कियां उसके खिलाफ मुंह नहीं खोल पाईं। कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह डर गया और चुप हो गया।

लड़कियों ने आरोपी के सारे सबूत पुलिस को सौंपे

बता दें कि लड़कियों ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ टेक्स्ट मैसेज से लेकर वीडियो कॉल तक के सारे डिजिटल सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। इसमें आरोपी शिक्षक की सारी हरकतें कैद हैं। दो छात्राओं के बाद अब एक के बाद एक सभी छात्राएं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं। वहीं, इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति वी विजय कुमार ने मोहंती का इस्तीफा ले लिया है। उन्होंने पुलिस से उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की भी मांग की है।

Bhopal news | Bhopal national law university | national law university | shocking crime | Professor Mohanty | 

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button