Education

जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल स्कूल की ऑनलाइन क्लास में तीन दिन लगातार चलता रहा पोर्न वीडियो

Jayshree Periwal School
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने 24 घंटे के भीतर स्कूल को कार्रवाई करने को कहा।

Jayshree Periwal School: कोरोना महामारी के चलते जहां एक ओर सभी स्कूल बंद हैं तो वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए कई स्कूल ऑन लाइन क्लास आयोजित कर रहे हैं, जिसमें बच्चे घर बैठे शिक्षकों से इंटरेक्ट कर पढ़ाई चालू रखे हुए हैं, लेकिन जब इसी तरह की ऑन लाइन क्लास में जब पोर्न वीडियो (porn video) चल जाए तो इसे आप कितना गंभीर मानेंगे। शायद एक अभिभावक के तौर पर आप बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ ऐसी ही घटना जयपुर में हुई है। जी हां जयपुर के एक नामी स्कूल की वर्चुअल क्लास में पोर्न वीडियो चलाने का मामला सामने आया है।

 

ऑनलाइन क्लास में तीन लगातार चलता रहा पोर्न वीडियो

 

जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में गत 19 से 21 मई तक लगातार पोर्न वीडियो चला

दरअसल शहर के प्रतिष्ठि​त स्कूल में शुमार जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में गत 19 से 21 मई तक लगातार पोर्न वीडियो चला। 19 मई को पहले दिन जब पोर्न वीडियो चला तो उसी दौरन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को इसे तत्काल बंद कराने और दोषी पर कार्रवाई करने के लिए संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा। लेकिन इस बात को प्रबंधकों ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं इस दौरान स्कूल से जुड़े छात्र और अभिभावक ने स्कूल के डर से अपना नाम जाहिर नहीं किया।

 

शिक्षा मंत्री डोटासरा और  राज्य बाल आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल से अभिभावक संघ ने की दखल की मांग

इस लेकर शनिवार 22 मई को संयुक्त अभिभावक संघ ने पत्र लिख कर राज्य बाल आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की हैं। वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा को भी इस पर जल्द से जल्द एक्शन लेने का अनुरोध किया गया है।

 

 बाल अधिकार आयोग ने स्कूल को किया तलब‚ नोटिस भेज 24 घंटे में जवाब मांगा

 

शिक्षा मंत्री डोटासरा और राज्य बाल आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल से अभिभावक संघ ने की दखल की मांग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Like and Follow us on :

Facebook

Instagram

Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

 

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button