छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या Read it later

Nirbhaya Like Case Cruelty In Chhattisgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Nirbhaya Like Case Cruelty In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला के साथ निर्भया जैसी क्रूरता की गई। पहले आरोपी ने 55 साल की अधेड़ उम्र की महिला से रेप किया और उसके बाद तवे का मूठ महिला के गुप्तांग में डाल दिया। इसके बाद उसका गला और छाती अपने पैरों से कुचल दिया, जिससे महिला की सीने व गले की हड्डियां टूट गईं, इस दौरान फेफड़े फटने से महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में उसके घर पर मिला था। बताया जा रहा है कि वार्ड-2 निवासी 55 वर्षीय महिला के पति की​ लगभग 3 साल पहले मौत हो गई थी। कोई संतान भी नहीं थी ऐसे में महिला घर में अकेली ही  रहती थी, वो गुजर बसर के लिए दूसरों के घरों में काम किया करती थी। 

रविवार सुबह महिला काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने घर में गए। पड़ोसियों ने देखा कि अंदर कमरे के दरवाजे के पास महिला का शव अधनंगा पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम होने के बाद दुष्कर्म और मौत होने का पता चला।

Nirbhaya Like Case Cruelty In Chhattisgarh
महिला का अर्धनग्न शव उसके घर के अंदर दरवाजे पर मिला।

Table of Contents

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

दुष्कर्म के बाद दरिंदगी से की गई हत्या को ध्यान में रख कर आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की विशेष टीम तैयार की गई थी। जांच में सामने आया कि ये आदतन अपराधी सूरज भोई है और घटना वाले दिन वो इलाके में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी सघन तलाश शुरू की। कुछ घंटों के बाद आरोपी को अकालतारा के एक ढाबे से दबोचा लिया गया। पहले तो आरोपी ना नुकुर करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या  की बात कबूल कर ली।

अकेला देख घर में घुस किया था दुष्कर्म

आरोपी सूरज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात को वो पोड़ीभांठा में तफरी कर रहा था। उसी दौरान उसे एक मकान का मुख्य दरवाजा खुला दिखा तो वो मौका पा कर घर में घुस गया। वहां एक महिला अकेले सो रही थी। आरोपी ने महिला को  डरा-धमकाकर पहले तो उससे दुष्कर्म किया। फिर आरोपी उससे दोबारा दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन तब तक महिला उसके चंगुल से छूट चुकी थी, महिला ने घर के बाहर आकर चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी महिला को बाल पकड़कर घर के अंदर खींच लाया।

Nirbhaya Like Case Cruelty In Chhattisgarh
पुलिस ने वारदात में आरोपी की ओर से इस्तेमाल किया गया तवा बरामद किया।

छाती और गले को पैरों से दबाया

आरोपी ने महिला को जमीन पर पटका और घर में रखे तवे से उस पर हमला किया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसकी छाती पर चढ़कर गला हाथ से दबाने लगा, इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। जब महिला नहीं मरी तो आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर पैर रख उसे दबा दिया, इस कारण उसकी मौत हो गई। मारने के बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहनी चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से फरार हो गया।

 जानिए क्यों पंजाब के CM भगवंत मान कर रहे दूसरी शादी, सिर्फ 25 लोगों को ही निमंत्रण

कई वारदातों में जा चुका जेल आरोपी

थाना प्रभारी लखेश केंवट के अनुसार आरोपी सूरज भोई आदतन अपराधी है और पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा बार विभिन्न अपराधों में जेल जा चुका है। वो जब भी जेल से छूटता तो नए अपराध को अंजाम देता था। कुछ दिन मौज मस्ती कर फिर नए अपराध की योजना बनाने लगता। ऐसे में वो कई बार जेल की हवा खा चुका था। बहरहला उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Nirbhaya Like Case Cruelty In Chhattisgarh | Chhattisgarh Rape News | Woman Murdered After Rape In Chhattisgarh | Janjgir Champa | 

ये भी पढ़ें – एक झटके में ब्रिटेन के वित्तमंत्री का पद छोड़ने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक आखिर कौन हैं?

ये भी पढ़िए – ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

ये भी पढे़ं – मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *