Nationalराजस्थान

राजस्थान के करौली में हिंसा, देखें VIDEO : इंटरनेट बंद, हिंदू संगठनों के जुलूस पर पथराव

रैली जैसे ही शहर के विभिन्न मार्गों से हटवारा बाजार पहुंची तो कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

Karauli Riots: राजस्थान के करौली शहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही बाइक रैली में पथराव किया गया। पथराव कर रहे लोगों ने छह से अधिक दुकानों में आग लगा दी, साथ ही दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए। कलेक्टर ने कहा- एसपी को आशंका थी कि तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ जाएगा।

4 पुलिसकर्मी सहित 42 लोग घायल

एसपी शैलेंद्र सिंह इंडोलिया ने बताया कि नवसंसार के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही है। रैली जैसे ही शहर के विभिन्न मार्गों से हटवारा बाजार पहुंची तो कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 42 लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। 30 बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

उपद्रवियों ने 6 से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी

उपद्रवियों ने 6 से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी

पथराव से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ऐसे में  व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने छह से अधिक दुकानों और दो बाइकों में आग लगा दी। आग से दुकानें पूरी तरह जल गईं। हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

राजस्थान के करौली में हिंसा: इंटरनेट बंद

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की ढीली व्यवस्था देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर कलेक्टर और एसपी मौजूद हैं।

 

रैली पर हटवाड़ा बाजार पहुंचते ही पथराव शुरू हुआ तो माहौल तनावपूर्ण हो गया

 

 

ध्रुव घाट संत हरेंद्र नाथ सरस्वती ने रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर से नव संवत्सर पर निकाली जा रही बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रही थी। रैली शाम 4 बजे शहर के रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर से शुरू हुई

और शाम करीब 5:15 बजे समाहरणालय चौक, हाथी घाट, गुलाब बाग, अस्पताल रोड, फुटा कोट होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।  इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया।

विपक्ष का सरकार पर हमला

करौली की घटना को लेकर बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस की अदूरदर्शिता के कारण हुई है। जिससे असामाजिक तत्वों ने बाइक रैली पर पथराव कर दिया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की है।

राजस्थान के करौली में हिंसा: इंटरनेट बंद

 

जयपुर से 50 पुलिस अधिकारियों समेत 600 की पुलिस फोर्स भेजी गई 

तनाव के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर से 50 पुलिस अधिकारियों समेत 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। इसके साथ ही एडीजी संजीव नरझारी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और करौली के पूर्व एसपी मृदुल कछवाहा को भेजा गया है। आईजी भरतपुर प्रसन्न कुमार खमेसरा और आईजी लॉ एंड ऑर्डर भरत मीणा भी मौके पर पहुंचे। एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घूमरिया ने शांति की अपील की।

 

CM ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए

CM ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि करौली की घटना के संबंध में डीजीपी एमएन लाठेर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मैं आम जनता से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करता हूं।

 

 

ये भी पढ़ें:

मुंबई लोकल में रेप : दुष्कर्म के बाद चलती ट्रेन से 24 वर्षीय महिला को फेंका, दो दिन बाद होश आया‚ हालत गंभीर 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button