Kejriwal Resignation: मोदी के जन्‍मदिन पर केजरीवाल देंगे CM पद से इस्तीफा Read it later

Arvind Kejriwal resignation: 3 दिन पहले (13 सितंबर) जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने  कहा है कि वे दो दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal resignation news) मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा- ‘बीजेपी ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब मेरी ईमानदारी का फैसला जनता की अदालत में होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया सीएम चुना जाएगा। चुनाव होने तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। (Manish Sisodia role) मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे, उनका भी यही मानना ​​है।’

केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के दो दिन में इस्तीफा देने के सवाल पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि – ‘आज रविवार है, सोमवार को ईद की छुट्टी है और 17 सितंबर को कार्यदिवस है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन का समय लिया है।’

17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का 74वां जन्मदिन भी है। वह इस दिन कुछ घंटों तक गुजरात में रहेंगे और फिर ओडिशा जाएंगे।

 

Table of Contents

केजरीवाल  के इस्तीफे के बाद आगे क्या घटनाक्रम होगा… (Arvind Kejriwal resignation)

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: (AAP leadership change)

केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ईमानदार हैं या बेईमान, इसका फैसला जनता को करना है। अगर चुनाव के बाद जनता मुझे चुनती है तो मैं पद संभालूंगा। चुनाव होने तक पार्टी दो-तीन दिन में नया मुख्यमंत्री चुन लेगी। सूत्रों के मुताबिक आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है।

क्या करेंगे केजरीवाल:

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग है। राज्य में आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया है। इसके बाद पार्टी ने यहां सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। केजरीवाल का पूरा फोकस अब हरियाणा में चुनाव प्रचार पर रहेगा। केजरीवाल जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी प्रचार कर सकते हैं।

केजरीवाल का भाषण से 5 संदेश सामने आए

भगत सिंह की किताब लेकर पहुंचे:

केजरीवाल भगत सिंह की जेल में लिखी किताब “भगत सिंह की जेल डायरी” लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भगत सिंह की चिट्ठी निकाल लेते थे। मैं जेल में था, मेरी चिट्ठी एलजी तक नहीं पहुंचाई गई। मुझे दोबारा ऐसा न करने की धमकी दी गई।

खुद को क्रांतिकारी मुख्यमंत्री बतायाः

केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह के बाद, 90-95 साल बाद, आजाद भारत में एक क्रांतिकारी मुख्यमंत्री जेल गया। 15 अगस्त से 3 दिन पहले मैंने एलजी से कहा था कि मेरी जगह आतिशी को तिरंगा फहराने दें। एलजी तक चिट्ठी नहीं पहुंची।

माता सीता की तरह मेरी अग्नि परीक्षाः

दिल्ली के सीएम ने कहा कि जब भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे, तो माता सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं अग्नि परीक्षा दूंगा।

गैर-भाजपा सीएम जेल जाए तो इस्तीफा न देंः

केजरीवाल ने कहा- मैं सभी गैर-भाजपा सीएम से अनुरोध करता हूं। अगर पीएम आपको जेल भेजते हैं, तो इस्तीफा न दें। हम सभी को मिलकर लड़ना है। सरकार बहुमत से आई और मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया। उनका फॉर्मूला आम आदमी पार्टी ने फेल कर दिया।

नवंबर में होने चाहिए दिल्ली विधानसभा चुनावः

केजरीवाल ने कहा- चुनाव फरवरी में हैं, मैं मांग करता हूं नवंबर में चुनाव होने चाहिए। महाराष्ट्र के साथ ही चुनाव होने चाहिए। जब ​​तक फैसला नहीं आ जाता, मैं जिम्मेदारी नहीं लूंगा। आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।

केजरीवाल के इस्तीफे के मायने से 3 बातें सामने आ रही हैं…

सीएम, हैं पर उनके पास पावर नहीं:

अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi liquor policy case) में 177 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि वे सीएम ऑफिस नहीं जाएंगे और न ही किसी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे। यानी जेल से बाहर आने और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके पास कोई पावर नहीं है। सरकार कैबिनेट के भरोसे चलेगी।

5 महीने का कार्यकाल ही बचा है: (Delhi Assembly election update)

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। यानी सरकार के पास चुनाव के लिए सिर्फ 5 महीने का समय बचा है। इस दौरान सरकारें लोकलुभावन चुनावी फैसले लेती हैं। केजरीवाल कोर्ट की शर्तों से बंधे हैं। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल के साथ सहानुभूति है। केजरीवाल इस सहानुभूति को दो-तीन महीने पहले दिल्ली में चुनाव की मांग करके भुनाना चाहेंगे।

भाजपा ने मांगा था इस्तीफा,  अब उसका भी जवाब दे पाएंगे:

दिल्ली शराब नीति मामले में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल ने अब इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। (BJP reaction to Kejriwal) अब वह भाजपा नेताओं के हर हमले का जवाब दे पाएंगे कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे पर 3 दलों के बयान

1. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद: जिस व्यक्ति ने बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, वह भ्रष्टाचार से ऐसा समझौता करेगा। मैंने ऐसा नहीं सोचा था। आज भारत की जनता का सिर शर्म से झुक गया है।

2. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी: यह उनकी इच्छा है, अगर वह जेल में सीएम रह सकते हैं, तो बाहर भी सीएम रह सकते हैं। कुछ और गंभीर मामले हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

3. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला: वह चाहते हैं कि दिल्ली में चुनाव हों और वह जनता के बीच जाना चाहते हैं। वह जनता के बीच जाना चाहते हैं, ताकि वह फैसला कर सकें और यह अच्छी बात है। वह सत्ता के भूखे नहीं हैं।

 

केजरीवाल की जमानत पर कोर्ट की 6 शर्तें (Kejriwal bail conditions)

1 अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे।
2 किसी भी सरकारी फाइल पर साइन नहीं करेंगे।
3 केस से जुड़ा कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।
4 10 लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
5 जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।
6 जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

 

दिल्ली शराब नीति केस की टाइमलाइन
  • नवंबर, 2021 केजरीवाल सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई।
  • जुलाई, 2022 लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने पॉलिसी में गड़बड़ी बताते हुए CBI जांच की मांग की।
  • अगस्त, 2022 इस केस में CBI और ED ने अलग-अलग केस दर्ज किया
  • सितंबर, 2022 दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी रद्द कर दी।
  • अक्टूबर, 2023 से मार्च 2024 ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को कुल 9 समन भेजे।
  • 21 मार्च 2024 दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी रोकने वाली याचिका खारिज कर दी और ED ने उन्हें गिरफ्तार किया।
  • 10 मई 2024 सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जमानत दी।
  • 2 जून 2024 केजरीवाल ने सरेंडर किया।
  • 20 जून 2024 राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी।
  • 21 जून 2024 ED ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  • 25 जून 2024 हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी। उसी रात CBI ने जेल में केजरीवाल से पूछताछ की।
  • 26 जून 2024 CBI ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने 3 दिन के लिए CBI की हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।
  • 12 जुलाई सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ED केस में अंतरिम जप्तानत दी। CBI केस के चलते वे जेल में ही रहे।
  • 9 अगस्त दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से ED-CBI केस में जमानत मिली।
  • 27 अगस्त तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।
  • 2 सितम्बर सुप्रीम कोर्ट ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे विजय नायर को ED केस में जमानत दी।
  • 5 सितंबर CBI केस में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।
  • 11 सितंबर राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाई।
  • 13 सितंबर सुप्रीम कोर्ट ने CBI कैस में केजरीवाल को जमानत दी।

 

2013 से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार, लगातार 3 बार सीएम चुने गए
  • दिल्ली में केजरीवाल सरकार का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होने जा रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली की सत्ता में है।
  • दिल्ली में 4 दिसंबर 2013 को कुल 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। 8 दिसंबर 2013 को नतीजे आए। इसमें बीजेपी 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, बहुमत हासिल नहीं हुआ।
  • आप को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं। कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने और सरकार बनाई। हालांकि, 49 दिन बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया।
  • दिल्ली में 7 फरवरी 2015 को फिर से विधानसभा चुनाव हुए। इसमें आप को 67 सीटें मिलीं। बीजेपी महज तीन सीटों पर सिमट गई।
  • पांच साल बाद 8 फरवरी 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने कुल 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। 8 सीटें भाजपा के खाते में गईं।

 

ये भी पढ़ें –

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *