National

Tata Steel Plant Blast:जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट में तेज धमाके के साथ भीषण आग

Tata Steel Plant Blast

Tata Steel Plant Blast:  झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट हो गया है, जिसकी वजह से प्लांट में भीषण आग लग गई है। (Fire in Tata Steel) इस घटना में 3 मजदूर जख्मी हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल चाल जाना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जमशेदपुर की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्रवाई कर रही है।’

 बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आसपास के परिसर को खाली करा दिया गया। प्लांट में आग लग गई थी। घायल कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।

#WATCH Jharkhand | A fire broke out in a Coke plant of Tata Steel Factory in Jamshedpur due to an alleged blast in a battery. Five fire tenders at the spot, 2 labourers reportedly injured. pic.twitter.com/Y7cBhVSe1A

— ANI (@ANI) May 7, 2022

जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों की हालत नाजुक है. डॉक्टरों की 11 सदस्यीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 

उच्चस्तरीय जांच शुरू

कर्मचारियों को प्लांट से बाहर निकाल दिया गया है। गैस रिसाव को रोकने का प्रयास चल रहा है। इस घटना के बाद कंपनी के आला अधिकारी मौके वारदात पर पहुंच चुके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्लांट में फिर से प्रोडक्शन तत्काल शुरू की जाए, इसके लिए भी कोशिशें शुरू की गई है। प्लांट के बैटरी संख्या 6 में आई खराबी का असर दूसरी बैटरी पर हुआ।

शहर में सुनीई दी तेज धमाके की आवाज

कंपनी परिसर में विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसी जगहों में सुनी गई। कुछ देर के लिए​ सिटी के लोग दहशत में आ गए और सहम गए। कंपनी के अंदर विस्फोट होने के बाद साकची और बर्मामाइंस क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। 

तीन साल पहले भी टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में जोरदार धमाके के साथ गैस का रिसाव हुआ था और आग लग गई। इस विस्फोट से आसमान में आग और धुंआ निकलने लगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि हालात को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है।

Jharkhand | Fire in Tata Steel | Tata Steel Factory in Jamshedpur | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button