International

Twin Inside Stomach: नवजात के पेट में क्यों मिले एक से ज्यादा भ्रूण, 10 सप्ताह पुराने सभी भ्रूण में हड्डियां और हार्ट भी विकसित हुए

Twin Inside Stomach: इस्राइल (Israel) के अशदोद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्ची के जन्म के बाद उसके पेट में एक से अधिक भ्रूण मिले हैं। मां के गर्भ में ही बच्ची इन भ्रूण को पाल रही थी।। बहरहाल नवजात बच्ची की सर्जरी कर उसमें से भ्रूण को निकाल दिया गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला 5 लाख नवजात शिशुओं में से एक में सामने आता है।

 

ऐसे पता चली पेट में भ्रूण की बात (Twin Inside Stomach)

बच्ची का जन्म जुलाई के शुरुआती सप्ताह में अशदोद के असुता मेडिकल सेंटर में हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में मां के अल्ट्रासाउंड के दौरान नवजात बच्ची का पेट अन्य बच्चों से बड़ा था. नवजात के जन्म के बाद डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे किया। परीक्षण रिपोर्ट ने पुष्टि की कि उसके पेट में एक से अधिक भ्रूण थे।

नवजात बच्ची के पेट में क्यों मिले एक से ज्यादा भ्रूण

 

 

सर्जरी से नवजात के पेट से निकाले गए भ्रूण

अस्सुता मेडिकल सेंटर में नियोनेटोलॉजी के निदेशक ओमर ग्लोबस ने कहा, “भ्रूण (Twin Inside Stomach) की पुष्टि के बाद हम चौंक गए थे। हमने चिकित्सा केंद्र के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ मिलकर नवजात लड़की की सर्जरी की

और भ्रूण को उसके पेट से अलग किया। मुझे लगता है कि उसके एक से अधिक भ्रूण थे। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

ओमर ने बताया कि भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हुए थे, लेकिन उसमें हड्डियां और दिल साफ देखे गए।  सर्जरी सफल रही। मां और बच्चे को छुट्टी दे दी गई है।

 

एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के पेट में कैसे पहुंचता है?

कई सिद्धांत हैं, ओमर कहते हैं, ये थ्यौरी बताती है कि ऐसी स्थिति कब होती है। सिद्धांत के अनुसार, गर्भावस्था (Twin Inside Stomach) की शुरुआत में दो भ्रूण (जुड़वां) बनते हैं।

उनके विकास के दौरान इसमें गड्ढे होते हैं। इन गड्ढों से एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से विकसित नहीं होता है।

 

Girl Born In Israel With Twin Inside Her Stomach |  Israel

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button