International

गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक में अल जजीरा और AP सहित कई मीडिया ऑफिस बम से उड़ाए, पलभर में गिरी 12 मंजिला इमारत

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के हवाई हमले

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के हवाई हमले ने शनिवार शाम को 12 मंजिला अपार्टमेंट (गाजा टॉवर) को नष्ट कर दिया, जिसमें अमेरिकी मीडिया एसोसिएट प्रेस (एपी) और कतर के मीडिया हाउस अल जज़ीरा सहित कई समाचार समूहों के कार्यालय थे। आईडीएफ ने हमले से पहले एक घोषणा की। इसमें लोगों से घर खाली करने को कहा गया। ठीक एक घंटे बाद इजरायल के लड़ाकू विमानों ने बमबारी शुरू कर दी। कुछ ही सेकंड में 12 मंजिला इमारत नष्ट हो गई।

इधर, मीडिया पर मारपीट का आरोप लगने के बाद आईडीएफ ने सफाई दी है। IDF ने कहा है कि हमास की राजनीतिक शाखा (इजरायल इसे एक आतंकवादी संगठन मानता है) भी गाजा टॉवर में कार्यालय था जिस पर हमला किया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया। इजरायली सेना ने हमास पर प्रेस और मीडिया हाउस को बचने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। IDF ने कहा कि हमने हमले से पहले इमारत को खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया था। इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं। दोनों पक्षों के हमलों में 950 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 9 इस्राइली और बाकी फिलीस्तीनी हैं।

हमास ने दागे 2300 रॉकेट

IDF ने एक बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार रात 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक गाजा पट्टी पर इजरायल की ओर से 200 रॉकेट छोड़े गए। उनमें से 100 से अधिक आयरन डोम द्वारा हवा में मारे गए थे। ये इज़राइल के जनसंख्या क्षेत्र में गिरने वाले थे। 30 मिसफायर होकर गाजा पर गिर गए। सीरिया ने भी शनिवार को इजरायल पर 3 रॉकेट भी दागे। उनमें से एक मिसफायर होकर सीरिया में ही गिर गया। अब तक हमास इस्राइल पर 2300 रॉकेट छोड़ चुका है।

दंगों में 9 फिलिस्तीनी मारे गए

इजरायल और फिलिस्तीन के युद्ध के बाद दोनों देशों में दंगे भी तेजी से फैल रहे हैं। फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को हुए दंगों में क़रीब 9 लोग मारे गए थे. आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि गाजा के बाद वेस्ट बैंक से इस्राइल में पत्थर और बम फेंकने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। आईडीएफ के अनुसार, दंगों में 3,000 से अधिक फिलिस्तीनी शामिल हैं। दंगों के सबसे ज्यादा मामले यरुशलम, लॉड, हाइफा और सखनिन  शहरों में सामने आए हैं। हालात इतने खराब हो गए कि लॉड शहर में इमरजेंसी लगानी पड़ी। 1966 के बाद यह पहली दफा है जब युद्ध के चलते यहां आपातकाल लगाने की नौबत आई है। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक कल

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने इजरायल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। उन्होंने इस मुद्दे पर पावरफुल देशों की चुप्पी पर दुख जताया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजा दुजारिक ने कहा, “दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए दुनिया को एकजुट होना चाहिए।” इस मसले का राजनीतिक हल निकाला जाना चाहिए। इससे पहले अमेरिका ने गुरुवार को होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक को ब्लॉक कर दी थी। यह बैठक चीन की ओर से बुलाई गई थी। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

हमास फिलिस्तीन हमला | इजरायल हमला | इजरायल | फिलिस्तीन Israel rocket attack | israel palestine attack | Israel Palestine | Israel Hamas Attack | israel gaza city attack | israel bassam issa | israel | asian countries News | asian countries News in Hindi | Latest asian countries News | asian countries Headlines

Like and Follow us on :

Facebook

Instagram

Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button