National

Ashwani Kumar suicide :हिमाचल के पूर्व डीजीपी और नगालैंड-मणिपुर के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने घर में फांसी लगाई, डिप्रेशन से जूझ रहे थे

CBI के पूर्व चीफ ने खुदकुशी की

 

ashwani kumar suicide : पूर्व सीबीआई चीफ और हिमाचल के पूर्व डीजीपी अश्विनी कुमार ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने शिमला स्थित घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

शिमला के एसपी मोहित चावला ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा कि यह चौंकाने वाला मामला है। चावला ने कहा कि पुलिस अफसरों के लिए अश्विनी कुमार रोल मॉडल थे।

 

2008 में सीबीआई के डायरेक्टर बनाए गए थे

अश्विनी कुमार मार्च 2013 से जून 2014 तक नागालैंड के गवर्नर थे। 2013 में थोड़े समय के लिए मणिपुर के गवर्नर भी रहे। अगस्त 2006 से जुलाई 2008 के बीच वे हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे। 2 अगस्त 2008 से 30 नवंबर 2010 के बीच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के डायरेक्टर के पद पर रहे थे। उस दौरान अमित शाह को शोहराबुद्दीन शेख के फर्जी एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

 

हाथरस के बाद बलरामपुर में गैंगरेप: 22 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार, अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया; मां ने कहा- आरोपी ने बेटी की कमर और पैर तोड़ दिए

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button