Rajasthan Congress 2nd List: कांग्रेस ने 43 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की,15 मंत्रियों को टिकट, पूर्व मुख्य सचिव भी Read it later

Rajasthan Congress 2nd List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी है। सूची में 15 मंत्रियों समेत 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। यहां चौंंकानें वाला नाम सामने आया है। दरअसल पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने दूसरी सूचनी में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इस बार भी कांग्रेस ने सीटिंग-गेटिंग फॉर्मूले के तहत मौजूदा विधायकों को टिकट थमाया है।

किसे प्रत्‍याशी को कहां से टिकट (Rajasthan Congress 2nd List)

Rajasthan Congress 2nd List : सादुलशहर-जगदीश चंद्र जांगिड़ करणपुर-गुरमीत सिंह कुन्नर सूरतगढ़-डूंगरराम गादर हनुमानगढ़-विनोदकुमार चौधरी खाजूवाला एससी-गोविंदराम मेघवाल बीकानेर पश्चिम-बीडी कल्ला नोखा-सुशीला डूडी सरदारशहर-अनिल शर्मा झुंझुनूं-बृजेंद्र ओला नवलगढ़-डॉ. राजकुमार शर्मा फतेहपुर-हाकम अली खान नीमकाथाना- सुरेश मोदी कोटपूतली- राजेंद्र यादव दूदू- बाबूलाल नागर सिविल लाइन्स- प्रताप सिंह खाचरियावास किशनपोल- अमीन कागजी आदर्शनगर- रफीक खान बस्सी- लक्ष्मण मीना बानसूर- शकुंतला रावत रामगढ़- जुबेर खान डीग-कुम्हेर- विश्वेंद्र सिंह वैर- भजनलाल जाटव राजाखेड़ा – रोहित बोहरा महुवा – ओमप्रकाश हुड़ला दौसा – मुरारी लाल मीना लालसोट – परसादी लाल मीना खंडार एससी – अशोक बैरवा पुष्कर – नसीम अख्तर इंसाफ केकड़ी – डॉ. रघु शर्मा नावां – महेंद्र चौधरी सोजत – निरंजन आर्य मारवाड़ जंक्शन – खुशवीर सिंह जोजावर बाड़मेर – मेवाराम जैन सांचौर- सुखराम बिश्नोई सिरोही- संयम लोढ़ा खेरवाड़ा- दयाराम परमार मावली- पुष्कर लाल डांगी सलूंबर एसटी- रघुवीर सिंह मीना घाटोल एसटी- नानालाल निनामा बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामनिया निंबाहेड़ा- उदयलाल आंजना मंडल- रामलाल जाट अंता- प्रमोद जैन भाया

 

15 मंत्रियों को टिकट (Rajasthan Congress 2nd List)

दूसरी सूची में 15 मंत्रियों को टिकट मिला है। इसमें खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनू से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, सिविल लाइंस जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, लालसोट से परसादीलाल मीणा, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, चित्‍तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, भीलवाड़ा से मांडल से रामलाल जाट और अंता से प्रमोद जैन भाया को टिकट मिला है।

 

धारीवाल, जोशी का नाम दूसरी सूची में भी नहीं आया (Rajasthan Congress 2nd List)

कांग्रेस अब तक दो सूचियों में 20 मंत्रियों को टिकट देकर खुश कर चुकी है। हालांकि, मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को पर अब भी संशया बना हुआ है।  बता दें कि
जब राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पर डिस्‍कशन किया जा रहा था तब सोनिया ने पुराने वाकिए को याद किया, दरअसल  बात तब की है  जब  25 सितंबर 2022 को आलाकमान के खिलाफ बगावत करने वाले गहलोत के एक विधायक पर सोनिया गांधी बैठक में सख्त दिखीं थी।  जब मंत्री शांति धारीवाल का नाम सोनिया के सामने आया। प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से पूछा- ये तो वही शख्स हैं ना? सूत्रों के मुताबिक, इस सवाल के बाद बैठक कक्ष में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने फिर सवाल किया कि इन पर तो करप्‍शन के आरोप हैं ना?

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan Election 2023:देखें किस प्रत्‍याशी का किससे मुकाबला, राजस्थान-कांग्रेस के 33, भाजपा के 83 प्रत्याशियों की सूची जारी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *