Rajasthan Election 2023:देखें किस प्रत्‍याशी का किससे मुकाबला, राजस्थान-कांग्रेस के 33, भाजपा के 83 प्रत्याशियों की सूची जारी Read it later

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की। इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है। किसी भी वर्तमान विधायक का टिकट नहीं कटा है। लेकिन, कई मंत्रियों के टिकट होल्ड पर रख दिए गए हैं। सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा चार मंत्रियों को सूची में जगह मिली है। इसी तरह कृष्णा पूनियां, रीटा चौधरी, अर्चना शर्मा, ममता भूपेश, मंजू देवी, दिव्या मदेरणा, मनीषा पंवार, प्रीती शक्तावत और रमिला खेड़िया को टिकट मिला है। पायलट के समर्थक इंद्राज गुर्जर, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया को भी जगह मिली है।

Table of Contents

किन दिग्गगजों का मुकाबला किससे जानें  Rajasthan Election 2023

बीजेपी अब तक 200 में से 124 सीटों पर टिकट घोषित कर चुकी है, 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। 167 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। 18 सीटें ऐसी हैं जहां दोनों पार्टियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मुकाबला बीजेपी के पूर्व सांसद और मंत्री सुभाष महरिया से होगा। (Rajasthan Election 2023) वहीं बीजेपी ने नाथद्वारा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्‍य कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में उतार दिया है। सवाई माधोपुर में बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का मुकाबला कांग्रेस के दानिश अबरार से होने वाला है।

Rajasthan Election 2023

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट (Laxmangarh assembly seat) : 10 साल बाद फिर डोटासरा के सामने होंगे महरिया

लक्ष्मणगढ़ में 10 साल बाद गोविंद सिंह डोटासरा और सुभाष महरिया फिर आमने-सामने होंगे। (Rajasthan Election 2023) साल 2013 में डोटासरा ने बीजेपी प्रत्याशी सुभाष महरिया को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। 10 साल में राजनीतिक हालात बहुत बदल गए हैं। डोटासरा अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस में जाने के बाद सुभाष महरिया बीजेपी में लौट आए हैं. डोटासरा के सामने पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। डोटासरा ने सार्वजनिक तौर पर महरिया को चुनौती मानने से इनकार कर दिया है।

मालवीय नगर जयपुर विधान सभा सीट (Malviya Nagar Jaipur Legislative Assembly Seat) : ये सीट भाजपा का गढ़

राजधानी जयपुर की मालवीय नगर सीट पर अभी तक कांग्रेस को जीत नहीं मिली है। (Rajasthan Election 2023) परिसीमन के बाद बनी इस सीट पर 2008 से बीजेपी विधायक कालीचरण जीत रहे हैं। इस सीट पर अर्चना शर्मा और कालीचरण सराफ तीसरी बार आमने-सामने हैं। अर्चना शर्मा ने 2013 और 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गईं। 2018 में अर्चना कड़े मुकाबले में करीब 1500 वोटों के अंतर से हार गई थीं। इस बार फिर यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मध्यप्रदेश में 56 महिलाएं चुनावी मैदान में, भाजपा ने कुल 32 टिकट काटे, कांग्रेस ने अब तक 11 को

एमपी की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रण में अब तक कुल 56 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें भाजपा ने 27 और कांग्रेस ने 29 महिलाओं को टिकट दिए हैं, जबकि टिकट काटने की बात करें तो दोनों पार्टियों ने कुल 43 टिकट काटे हैं। खास तौर पर एंटी-इंकम्बैंसी को काबू करने के लिए भाजपा ने 32 टिकट काट दिए हैं। इनमें तीन मंत्रियों के टिकट शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने महज 11 टिकट काटे हैं। भाजपा ने गुजरात फार्मूले का अपनाते हुए 32 टिकटों पर कैंची चलाई है, लेकिन इनमें से कुछ टिकट समीकरण बदलने की मजबूरी के तहत कटे हैं। इसमें यशोधरा राजे के चुनाव न लड़ने, गौरीशंकर बिसेन के अपनी बेटी का टिकट चाहने, वीरेंद्र रघुवंशी व नारायण त्रिपाठी की बगावत और अन्य समीकरणों के कारण भी टिकट कटे हैं। यानी की गुजरात फार्मूला लागू तो हुआ है, लेकिन कांट-छांट व सियासी दबाव के हिसाब से अपनाया गया है।

 

नाथद्वारा – जहां कांग्रेस के सीपी जोशी कल्‍याण सिंह चौहान से मात्र 1 वोट से हार गए थे

कांग्रेस के सीपी जोशी इस सीट पर अपने सियासी शागिर्द कल्याण सिंह चौहान से 2008 में एक वोट से हार गए थे। कल्याण सिंह ने 2013 में भी सीपी जोशी को हराया था। दो बार की हार के बाद 2018 में जोशी नाथद्वारा से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला महाराणा प्रताप के वंशज से है, यहां चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने के आसार लग रहे हैं।

इन 18 सीटों पर        आमने-सामने मुकाबला

  • सीट——–         भाजपा——-कांग्रेस
  • नोहर-                अभिषेक मटोरिया – अमित चाचान
  • सुजानगढ़-           संतोष मेघवाल – मनोज मेघवाल
  • मंडावा-               नरेन्द्र कुमार (सांसद) – रीटा चौधरी
  • लक्ष्मणगढ़-         सुभाष महरिया (पूर्व केन्द्रीय मंत्री)- गोविन्द सिंह डोटासरा (प्रदेशाध्यक्ष)
  • मालवीय नगर-    कालीचरण सराफ – अर्चना शर्मा
  • सांगानेर-             भजनलाल शर्मा (प्रदेश महामंत्री) – पुष्पेन्द्र भारद्वाज
  • मुंडावर-              मंजीत धर्मपाल चौधरी- ललित कुमार यादव
  • अलवर ग्रामीण-   जयराम जाटव- टीकाराम जूली (मंत्री)
  • सवाईमाधोपुर-     किरोड़ीलाल मीणा (राज्यसभा सांसद) – दानिश अबरार
  • जायल-                मंजू बाघमार – मंजू देवी
  • परबतसर-          मानसिंह किनसरिया – रामनिवास गावरिया
  • बायतू-               बालाराम मूंढ – हरीश चौधरी (पंजाब प्रभारी)
  • डूंगरपुर-           बंसीलाल कटारा- गणेश गोघरा
  • बागीदौरा-         कृष्णा कटारा – महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (मंत्री)
  • कुशलगढ़-        भीमाभाई डामोर – रमीला खाडिया
  • प्रतापगढ़-         हेमंत मीणा – रामलाल मीणा
  • नाथद्वारा-          विश्वराज सिंह मेवाड – सी.पी. जोशी (विधानसभा अध्यक्ष)
  • मांडलगढ़-       गोपाललाल शर्मा – विवेक धाकड़

 

चंद्रभान आक्या का टिकट कटना बड़ा आश्चर्य!

बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ सीट से चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर चौंकाने वाला काम किया है। क्योंकि उनका टिकट कटना पार्टी कार्यकर्ताओं को भी रास नहीं आया है। वह विधानसभा में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ भी काफी मुखर हैं। उनका टिकट काट दिया गया है और वसुंधरा राजे समर्थक नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया है। हालांकि चंद्रभान आक्या भी वसुंधरा राजे के खास मानें जाते हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनका टिकट कटवाने पर अड़े हुए थे।

 

सीपी जोशी ने मुझसे खुन्‍नस के चलते टिकट काटा : आक्या

चित्तौड़गढ़ से दो बार विधायक रहे चंद्रभान सिंह आक्या को इस बार टिकट नहीं मिला. उनकी जगह चित्तौड़गढ़ से दो बार पहले विधायक रह चुके नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया है। टिकट कटने के बाद चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या  ने कहा कि यह स्थानीय विवाद है। मैं चित्‍तौड़गढ़ से एबीवीपी का कार्यकर्ता था और सीपी जोशी एनएसयूआई में थे। तभी से ये लड़ाई चली आ रही है। वह एनएसयूआई के अध्यक्ष भी बने। तभी से हमारे कॉलेज से झगड़ा चल रहा है।

 

मप्र में एक और छग में सात बाकी

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 230 में से 229 सीटों पर टिकट वितरण कर दिया है। कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक एक अधिकारी के स्वैच्छिक सेवानिवृति का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा अटकी हुई है। छत्तीसगढ़ की 90 में 83 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। शेष सात सीटों पर एक दो दिन में उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे। मिजोरम में कांग्रेस सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। तेलंगाना की 119 सीटों में से फिलहाल कांग्रेस ने 55 उम्मीदवार घोषित किए हैं, शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अगले एक सप्ताह में घोषित हो सकती है।

 

भाजपा के टिकट बंटवारे का गणित –

  • 27 महिलाओं को टिकट
  • 32 टिकट कुल काटे गए
  • 30 मंत्रियों को टिकट दिए
  • 03 मंत्री के टिकट कुल कटे
  • 09 दलबदलुओं को टिकट दिया

कांग्रेस टिकट बंटवारे का हाल –

  • 29 महिलाओं को टिकट दिया
  • 11 विधायकों के टिकट काटे
  • 19 पूर्व मंत्रियों को टिकट मिले
  • 03 पूर्व मंत्रियों को टिकट नहीं
  • 19 दलबदलुओं को टिकट दिया

 

इन विधायकों के टिकट काटे

जिन 28 विधायकों के टिकट काटे गए हैं उनमें कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. आकाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 से विधायक हैं। आपको बताते हैं कि बीजेपी ने किन सिटिंग विधायकों को टिकट देने में दरकिनार कर दिया

  • आकाश विजयवर्गीय- इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का टिकट काटकर बीजेपी ने इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 सीट से राकेश गोलू शुक्ला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
  • पारस जैन- बीजेपी ने उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से विधायक पारस जैन का टिकट काटकर उनकी जगह अनिल कालूखेड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
  • देवेन्द्र वर्मा- खंडवा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक देवेन्द्र वर्मा का टिकट काटकर बीजेपी ने यहां से कंचन मुकेश तनवे को मैदान में उतारा है।
  • राम लालू वैश्य- बीजेपी ने सिंगरौली के मौजूदा विधायक रामलालू वैश्य का टिकट काट दिया है और राम निवास शाह को सिंगरौली से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
  • श्याम लाल द्विवेदी- रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक श्याम लाल द्विवेदी का टिकट काटकर बीजेपी ने दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए सिद्धार्थ तिवारी को वहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
  • पंचू लाल प्रजापति- इस बार बीजेपी ने रीवा जिले की मनगवां सीट से विधायक पंचू लाल प्रजापति का टिकट काटकर नरेंद्र प्रजापति को मैदान में उतारा है।
  • सीताराम आदिवासी- भिंड जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सीताराम आदिवासी का टिकट काटकर बाबूलाल मेवरा को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • ओपीएस भदौरिया (मंत्री)- भिंड जिले की मेहगांव सीट से ओपीएस भदौरिया के टिकट पर राकेश शुक्ला को मैदान में उतारा गया है।
  • रक्षा सिरौनिया- भांडेर सीट से रक्षा सिरौनिया का टिकट काटकर घनश्याम पिनोरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री)- शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया की जगह देवेन्द्र कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • राजेश प्रजापति- चंदला सीट से राजेश प्रजापति का टिकट काटकर दिलीप अहिरवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • पुरूषोत्तम लाल तंतुवाय – हटा सीट से पुरूषोत्तम लाल तंतुवाय की जगह उमा खटीक को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • अमर सिंह- चितरंगी सीट से अमर सिंह का टिकट काट दिया गया है और राधा सिंह को मैदान में उतारा गया है।
  • सुभाष रामचरित्र – देवसर सीट से सुभाष रामचरित्र का नाम हटाकर राजेंद्र मेश्राम को टिकट दिया गया है।
  • नंदिनी मरावी- सिहोरा सीट से नंदिनी मरावी का टिकट काटकर संतोष बारबड़े को मैदान में उतारा गया है।
  • सुमित्रा कास्डेकर- नेपानगर सीट से सुमित्रा कास्डेकर की जगह मंजू राजेंद्र दादू को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • सुलोचना रावत – जोबट सीट से बीजेपी ने सुलोचना रावत का टिकट काटकर विशाल रावत पर भरोसा जताया है।
  • दिलीप मकवाना-रतलाम ग्रामीण सीट से दिलीप मकवाना की जगह मथुरालाल डावर को टिकट दिया गया है।
  • देवीलाल धाकड़- गरोठ सीट से देवीलाल धाकड़ की जगह चंदरसिंह सिसौदिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • देवीसिंह सैय्याम- मंडला सीट से देवीसिंह सैय्याम का टिकट काटकर संपतिया उइके को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • लीना जैन- बासौदा से लीना जैन की जगह हरिसिंह रघुवंशी को टिकट दिया गया है।
  • राजश्री- शमशाबाद से राजश्री का टिकट काटकर सूर्य प्रकाश मीना को मैदान में उतारा गया है।
  • रघुनाथ मालवीय- आष्टा सीट से रघुनाथ मालवीय का टिकट काटकर गोपाल सिंह पर भरोसा जताया गया है।
  • राज्यवर्धन सिंह- नरसिंहगढ़ सीट से राज्यवर्धन सिंह की जगह मोहन शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • कुँवरजी कोठार – सारंगपुर सीट से कुँवरजी कोठार की जगह गोतम टेटवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • पहाड़ सिंह कन्‍नौज- बागली सीट से पहाड़ सिंह कन्‍नौज की जगह मुरली भंवरा पर भरोसा जताया गया है।
  • राम दांगोरे- पंधाना सीट से राम दांगोरे की जगह छाया मोरे को मैदान में उतारा गया है।

 

ये भी पढ़ें –

Assembly Election:‘जिताऊ’ या ‘टिकाऊ’ के कन्‍फ्यूजन में कांग्रेस

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *