Tech

Google भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा, इस निवेश से “डिजिटल इंडिया” के पीएम नरेंद्र मोदी के इरादों को अमली जामा पहनाने में मदद

नई दिल्ली। Google ने भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 75,179 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के तहत किया जाएगा। गुगल ने यह घोषणा कंपनी के सालाना गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान हुई, जो इस बार डिजिटल तरीके से हुआ।

इसमें गूगल के सीईओ (CEO) सुंदर पिचई ने कहा कि वह भारत में आने वाले 5.7 सालों में 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगे। गूगल (Google) के अनुसार इस निवेश से “डिजिटल इंडिया” के पीएम नरेंद्र मोदी के इरादों को अमली जामा पहनाने में मदद मिलेगी।
Google सीईओ सुंदर पिचाई का ऐलान, Google भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ वर्चुअल मीटिंग (वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग) की। इसकी जानकारी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए दी और बताया कि गूगल ने भारत में 75.000 करोड़ रुपए के निवेश की बात कही है। मोदी ने ट्वीट करके लिखा, आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ एक सफल बातचीत हुई। हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

This morning, had an extremely fruitful interaction with @sundarpichai. We spoke on a wide range of subjects, particularly leveraging the power of technology to transform the lives of India’s farmers, youngsters and entrepreneurs. pic.twitter.com/IS9W24zZxs

— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2020

राजस्थान पायलट प्रोजेक्ट / कल फिर होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रियंका शामिल हो सकती हैं, पायलट गुट ने कहा- गहलोत के पास बहुमत तो साबित करें

 

डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की

एक अन्‍य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, बातचीत के दौरान @sundarpichai और मैंने उस नई कार्यसंस्कृति के बारे में बात की जो कोविड-19 के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं। हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की, पीएम ने लिखा कि शिक्षा, डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों के बारे में जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है।

 

पिचाई ने कहा कि भारत के डिजिटलीकरण के लिए गूगल कई घोषणा करने के लिए उत्साहित

वहीं, गूगल फॉर इंडिया इवेंट (Google for india Event) में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत के डिजिटलीकरण के लिए गूगल कई घोषणा करने के लिए उत्साहित है। हम भारत में अगले 5-7 सालों में 75,000 करोड़ रुपए या 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे ही। ये निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button