Uncategorized

‘आबे के लिए अलविदा.. सायोनारा सिंजो सैन’, अमूल ने कुछ इस तरह दी जापान के पूर्व पीएम को अंतिम विदाई

amul condolence doodle
अमूल ने एक फोटो शेयर कर ये श्रद्धांजलि दी। फोटोः सोशल मीडिया।

 “आबे के लिए अलविदा, सायोनारा शिंजो सेन (1954-2022)..”  भारत की प्रसिद्ध डेयरी (amul condolence doodle) अमूल ने डूडल बनाकर खास अंदाज में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया साइट पर अमूल ने एक फोटो शेयर कर ये श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व पीएम के  हमलावर की ओर से गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में 6 घंटे के बाद दम तोड़ दिया था। उनके निधन के बाद पूरी दुनिया में शोक की लहर बनी हुई है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Table of Contents

अमूल हमेशा शख्सियतों को देता आया है श्रद्धांजलि

बता दें कि अमूल पहले भी इसी तरह से खास अंदाज में विभिन्न शख्सियतों को श्रद्धांजलि देता आया है। इससे पहले फेमस बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर भी अमूल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उससे पहले स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भी अमूल ने इसी तरह से डूडल बनाकर अपने अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की थी।  

amul condolence doodle
फेमस बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर भी अमूल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। फोटोः सोशल मीडिया।

नारा में हुआ था जानलेवा हमला

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा में प्राण घातक हमला हुआ था। 6 घंटे बाद शिंजो आबे की अस्पताल में ही मौत हो गई थी। दरअसल उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब वो एक चुनावी सभा में स्पीच दे रहे थे। हमलावर ने उन पर पीछे से दो गोलियां दागी। गोली लगते ही आबे वहीं गिर गए थे। 

गोली चलाने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में

शिंजो आबे पर हमला करने वाले 42 साल के शख्स को पुलिस ने उसी दौरान गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से कैमेरानुमा बंदूक बरामद की गई थी। अभी तक ये पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि उसने हमला क्यों किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनाई दी, धुआं उठा और अचानक आबे के शरीर से रक्त बहने लगा।

जापान में कल रविवार को होने हैं चुनाव 

बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो आबे इसी के संबंध में प्रचार करने पहुंचे थे। नारा शहर में एक सभा की जा रही थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। आबे जब भाषण दे रहे थे तभी उन पर शख्स ने गोली चला दी। 

Amul | Shinzo abe | amul condolence doodle | rip message | 

ये भी पढ़ें 

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button