Uncategorized

टेलीप्रॉम्पटर रुकने से PM मोदी भी रुक गए: आखिर क्या होता है ये टेलीप्रॉम्पटर, किस तरह काम करता है? जानिए इसके बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

आखिर क्या होता है ये टेलीप्रॉम्पटर, किस तरह काम करता है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच टेलीप्रॉम्प्टर में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। शायद आप इस टेलीप्रॉम्टर से अनभिज्ञ हों। बता दें कि टेलीप्रॉम्प्टर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग कई राजनेता, न्यूज एंकर और बिजनेसमैन करते हैं। टेलीप्रॉम्प्टर आ​खिर क्या है? यह किस तरह काम करता है? इसके बारे आपको हर जानकारी देते हैं।

टेलीप्रॉम्प्टर आखिर क्या है?

Table of Contents

टेलीप्रॉम्प्टर आखिर क्या है?

टेलीविजन एंकर बिना नीचे देखे दनादन खबरें पढ़ते हैं… आपको बता दें कि वे टेलीप्रॉम्प्टर की मदद से ऐसा कर सकते हैं। इस तकनीक को टेलीप्रॉम्प्टर या ऑटोक्यू कहा जाता है। यह एक ऐसा उपकरण है जो हर समय दर्शकों के साथ आंखों का संपर्क बनाए रखते हुए स्क्रिप्ट पढ़ने में मदद करता है। इसके लिए कागज पर नोट्स बनाने की जरूरत नहीं है। जब इसके सामने स्क्रिप्ट पढ़ी जाती है, तो ऐसा लगता है कि सामने वाले को सब कुछ अच्छी तरह याद है।

इस प्रकार टेलीप्रॉम्प्टर काम करता है

टेलीप्रॉम्प्टर में दो बीम-स्प्लिटर ग्लास होते हैं। प्रत्येक गिलास को 45 डिग्री के कोण पर एक छोटे स्टैंड पर रखा जाता है। यहां टेक्स्ट को मॉनिटर की मदद से ग्लास पर दिखाया जाता है। जिसे देखकर पाठक आसानी से पढ़ सकता है। कांच के नीचे एक फ्लैट एलसीडी मॉनिटर होता है, जिसे उपर की ओर रखा जाता है। यह मॉनीटर 56 से 72 pt के फॉन्ट में शब्दों को प्रदर्शित करता है। इसमें पिछले हिस्से पर कैमरा होता है। ऐसे में जब एंकर टेलीप्रॉम्टर पर खबर पड़ रहा होता है तो ऐसा लगता है कि वो कैमरे में देखते हुए वो दर्शकों से जुड़ा हुआ है। 

टेलीप्रॉम्प्टर के पीछे एक कंट्रोलर होता है, जो उस पर चलने वाले टेक्स्ट की गति को नियंत्रित करता है। यही है, जैसे ही रीडर कंटेंट को पढ़ना जारी रखता है, नियंत्रक स्क्रॉल करता है और कंटेंट उपर क ओर सरकता जाता है। अब टीवी एंकर खुद ही इसकी स्पीड को मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास एक रिमोट होता है।

टेलीप्रॉम्प्टर 3 प्रकार के होते हैं

1. प्रेसिडेंशियल टेलीप्रॉम्प्टर: राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला टेलीप्रॉम्प्टर डिवाइस एक स्टैंड पर कांच की स्क्रीन लगी होती है। मॉनिटर को नीचे की तरफ रखा जाता है और मॉनिटर को रिफ्लेकट करने के लिए ग्लास स्क्रीन को ऊपर की ओर झुकाया जाता है। टेलीविज़न में आमतौर पर स्पीकर के सामने प्रेसिडेंशियल टेलीप्रॉम्प्टर को दोनों तरफ रखा जाता है।

2. कैमरा माउंटेड टेलीप्रॉम्प्टर: इस टेलीप्रॉम्प्टर में ग्लास स्क्रीन के पीछे एक कैमरा लगा होता है। स्पीकर पढ़ते समय कैमरे की ओर देखता है। ऑडियंस के साथ जुड़ते समय न्यूज़कास्टर्स, कमर्शियल अधिकारी, शिक्षक कैमरा-माउंटेड टेलीप्रॉम्प्टर डिवाइस का यूज करते हैं। सभी समाचार चैनल कैमरा माउंटेड टेलीप्रॉम्प्टर का ही उपयोग करते हैं।

3. स्टैंड टेलीप्रॉम्प्टर: फ्लोर या स्टैंड टेलीप्रॉम्प्टर दिखने में प्रेसिडेंशियल टेलीप्रॉम्प्टर के समान होते हैं। इसका संचालन भी लगभग एक जैसा ही है। ये डिवाइस प्रोडक्शन मेंबर को वॉल-माउंटेड या स्टैंड-माउंटेड का विकल्प देते हैं। अभिनेता फिल्म के दौरान संवाद बोलने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

बराक ओबामा के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर ज्यादा पॉपुलर हुए थे

बराक ओबामा के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर ज्यादा पॉपुलर हुए थे

टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी किया करते थे। वह अपनी वॉइस से लोगों को आकर्षित करते थे। वह लगातार ऐसे भाषण देते थे, जिनमें तथ्य-आंकड़े शामिल होते थे। तब लोगों ने सोचते थे कि ओबामा इतना अच्छा कैसे बोलते हैं। बाद में पता चला कि उन्होंने उस दौरान टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया था। दरअसल सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों की ओर से भी टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग किया जाता रहा है।

Teleprompter PM Modi VS US President Speech | How Teleprompter Works | What Is Teleprompter And How It Works? | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button