Education

क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में लोकसभा की सीटें कितनी हैं?

Rajasthan me lok sabha seat: भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। देश में चुनावी प्रक्रिया का टाॅपिक स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा और इसके सदस्यों से संबंधित करंट अफेयर्स के क्वेश्चन लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम राजस्थान में लोकसभा की सीटें कितनी है? जानेंगे जो आपकी तैयारी को और बेहतर बनाएगा।

लोकसभा के बारे में

भारत लोकतांत्रिक देश है और देश में लोकसभा लोगों का सदन है और संसद का सर्वोच्च निकाय है। भारत की द्विसदनीय संसद में निचले सदन को लोकसभा या लोगों का सदन कहा जाता है। लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं।

राजस्थान में लोकसभा की सीटें कितनी है? (Rajasthan me lok sabha seat)

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं और इन पर 2024 में चुनाव होने हैं। राज्य में 25 सीटों पर लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। हालांकि पूरे देश की लोकसभा की सीटों को देखा जाए तो संविधान में व्‍यवस्‍था है कि सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 550 होगी। 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे और 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या 543 है।

राजस्थान में राज्यसभा की कुल कितनी सीटें हैं?

राजस्थान में राज्यसभा यानि उच्च सदन की 10 सीटें हैं। राज्यसभा सदस्यों की 10 सीटों पर चुनाव कराए जाते हैं। राज्य छह साल की अवधि के लिए 10 सदस्यों का चुनाव करता है।

राजस्थान में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं?

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 101 है। राज्य में जनता के द्वारा विधानसभा में सदस्य चुने जाते हैं। राज्य सरकार बनाने के लिए, किसी पार्टी या गठबंधन को विधान सभा में बहुमत प्राप्त करना होता है। किसी राज्य की विधान सभा में सीटों की कुल संख्या प्रत्येक राज्य विधान सभा में बहुमत मत निर्धारित करती है। प्रत्येक राज्य में बहुमत के आंकड़े में कुल विधानसभा सीटों का आधा हिस्सा और एक अतिरिक्त सीट शामिल होती है।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको राजस्थान में लोकसभा की सीटें कितनी हैं के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहें।

 

ये भी पढ़ें –

Delhi Liquor Scam: याचिका खारिज हाने के बाद BJP बोली भ्रष्‍टचार में लिप्‍त केज‍रीवाल स्‍वघोषित इमानदार

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button