देखें VIDEO- इंसानियत अभी जिंदा है: जो रूस यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा उसी के भूखे रूसी सैनिक को यूक्रेन के लोगों ने नाश्ता कराया Read it later

जो रूस यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा उसी के भूखे रूसी सैनिक को यूक्रेन के लोगों ने नाश्ता कराया

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आठवें दिन भी जारी है। इस लड़ाई में यूक्रेन के घर उजड़ गए। किसी ने अपना पिता तो किसी ने अपनी मां, किसी न अपना जवान बेट  और बेटी खो दिया…. यूक्रेन में हाई क्लास से लेकर मिडिल क्लास का जीवनयापन करने वाले स्थानीय लोग आज युद्ध के कारण सड़कों बेघर होकर दर दर भटक रहे हैं, कोई 50 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बॉर्डर से देश छोड़ने कर रहा है… 

रेलवे स्टशनों पर  भारी संख्या में भीड़ जमा है… लोगों ट्रेन में जाने के लिए अपनी बारी को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद भी किसी को कुछ पता नहीं है कि उनकी आगे की जिंदगी कैसे कटेगी। यूक्रेनियन अब ये सोच रहे हैं ​कि क्या बाकि का जीवन अब रिफ्यूजी बन ही काटना पड़ेगा?  

यूक्रेन से आ रही तस्वीरों में खून के आंसू और शहरों में तबाही के जख्म साफ देखे जा रहे हैं, लेकिन इन सब नकारात्मकता के बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो हर किसी को भावुक कर रही है और चीख चीख कर ये घटनाएं कह रही हैं कि इंसानियत अभी ​भी जिंदा है।

Remarkable video circulating on Telegram. Ukrainians gave a captured Russian soldier food and tea and called his mother to tell her he’s ok. He breaks down in tears. Compare the compassion shown here to Putin’s brutality. pic.twitter.com/KtbHad8XLm

— Christopher Miller (@ChristopherJM) March 2, 2022

तस्वीर में दिख रहा यह दृश्य भी यूक्रेन का है, जहां एक रूसी सैनिक ने यूक्रेन के स्थानीय लोगों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि इसके बावजूद यूक्रेन के लोग उसके साथ पूरी मानवता के साथ पेश आ रहे हैं और उसके लिए चाय-नाश्ते का प्रंबंध कर रहे हैं। 

फोन पर मां से बात करते हुए सिसक पड़ा रूसी सोल्जर

फोन पर मां से बात करते हुए सिसक पड़ा रूसी सोल्जर

वीडियो में दिख रहा है कि यूक्रेन की एक महिला अपने फोन पर रूसी सैनिक से उसकी मां के नंबर लेकर सैनिक से बात करा रही है और उसकी मां से कह रही है कि ‘आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है।’ यह सुनते ही सिपाही अपनी मां के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। तभी एक यूक्रेनियन आदमी पीछे से कहता है कि उसे नहीं पता कि ये रूसी सैनिक यहां क्यों आए, तो जवाब में एक और यूक्रेनियन आदमी कहता है, ‘यह इनकी गलती नहीं है, यह किसी और की है।’ स्पष्ट रूप से वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा कर रहे थे।

Captured RU soldier: “Mom, they (RU commanders) leave the dead on the field. And they finished off all the wounded in my unit. All got killed…”.
Whereas their wounded get operated and find shelter in UA hospitals. #StandWithUkraine #RussiaGoHome #россиябомбитукраину pic.twitter.com/kjeShAYh0u

— olexander scherba🇺🇦 (@olex_scherba) March 1, 2022

भूखा प्यासा था रूसी सैनिक 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा है- ये सिपाही जिस तरह से खा-पी रहा है. ऐसा लगता है कि उसे बहुत भूख लगी थी। आखिर इंसानियत ने एक सैनिक का भी दिल झकझोर दिया। उसका कहना था कि कृपया इस बर्बादी को रोकें।

Даже 200 не забирают! Они раненых убивают сами! Будут ли пленных менять – это вообще вопрос.
Они даже не забирают трупы. Неделя прошла.
Никому даже похоронка не пришла. Особо не рассказывай никому, потому что тебя ФСБшники за шкирки прихватят.

Так “миротворцы” звонят домой. pic.twitter.com/tooyxZmEoe

— Dzuban 🇺🇦 (@DzubanMC) March 1, 2022

 जलेंस्की बोले ये महाशक्ति के वॉरियर नहीं बल्कि रूस के डरपोक लड़ाके हैं जिन्हें दबाव में युद्ध में झोंका गया है 

रूस की लगातार हो रही घातक बमबारी से यूक्रेन तबाही के दौर में पहुंच गया है। हालांकि इसका खामियाजा रूस को भी भुगतना पड़ रहा है। अब तक हजारों रूसी सैनिक भी मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में अब तक कम से कम 9,000 सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, बुधवार शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये महाशक्ति के योद्धा नहीं हैं, बल्कि ऐसे डरपोक लड़ाके हैं जो लड़ना नहीं चाहते। इससे उनका मनोबल टूट रहा है।

Mykolaiv. Captured Russian soldiers. We don’t want war! Let’s stop the war!#StopWarInUkraine #StopPutin #Ukriane #Mykolaiv #UkraineInvasion #RussiaUkraineWar #RussianArmy pic.twitter.com/oBQVImIk7s

— melehon.nft (@meleshko_maxim) March 2, 2022

रूसी सैनिक अपने ही युद्धपोतों को नष्ट कर रहे हैं: द न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में आत्मसमर्पण करने वाले कई रूसी सैनिकों ने खुद कबूल किया है कि हाल तक उन्हें खुद भी नहीं पता था कि यूक्रेन के आम नागरिकों को भी उन्हें मारने का आदेश मिलेगा। इस वजह से अब यूक्रेन की बर्बादी को देखकर रूसी सैनिकों का मनोबल टूट रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पेंटागन के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अब रूसी सैनिक इस विनाश को रोकने के लिए अपने ही युद्धपोतों को तबाह कर रहे हैं।

रूसी सैनिक अपने टैंक छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे

एक ब्रिटिश ख़ुफ़िया एजेंसी ने एक इंटरसेप्टेड रेडियो संदेश जारी कर द न्यूयॉर्क टाइम्स के इन दावों की पुष्टि भी की है। इस वॉयस रिकॉर्डिंग में रूसी सैनिकों को लड़ने से मना करते हुए सुना जा सकता है। वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों पर बमबारी करने के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। कई सैनिक अपने टैंक यूक्रेन के लोगों को सौंप रहे हैं और माफी मांग रहे हैं।

Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin | Russia Ukraine Conflicts | Russia-Ukraine crisis Live | Russia Ukraine Conflict Live News | Ukraine President Speaks With PM Modi | Russia-Ukraine Crisis Live Updates | Russia Ukraine War Situation LIVE Update | Vladimir Putin | Kyiv Donetsk Luhansk News | Russian Military Operation In Ukraine Latest News | Ukraine Russia War Updates |

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *