National

बठिंडा में पिता की हैवानियत:पत्नी ने दूसरी शादी से रोका तो युवक ने 6 महीने की बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला, पत्नी और ससुर की बाजू तोड़ी

father kills her 6 month old daughter
बठिंडा के रामपुरा फूल की मोर्चरी में रखा दीवार पर पटककर मारी गई 6 महीने की बच्ची एकनूर का शव

क्राइम न्यूज.  बठिंडा में एक पिता ने अपनी 6 माह की बेटी को दीवार पर पटककर मारा। इससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव में आए पत्नी और ससुर की भी आरोपी ने बुरी तरह से वार कर बाजू तोड़ दी। घायल पत्नी जसविंदरकौर ने बताया कि पति जगदीश ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे बेटी को जान से मार दिया।

बच्ची को दुलारा फिर पिलर से दे मारा

जसविंदरकौर ने स्थानीय पुलिस को बताते हुए कहा कि जगदीश ने पहले बेटी एकनूर को गोद में उठाकर खूब दुलारा, फिर अचानक टांगों से पकड़कर उसे उलटा कर दिया, 

और फिर बरामदे में मौजूद पक्के पिलर पर जोर से दे मारा। अचानक हुए इस हादसे को देखते ही जब जसविंदरकौर और उसके पिता गुरचेत सिंह आगे बढ़े तो जगदीश ने फावड़ा उठाकर जसविंदर के सिर पर जोर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया,

 जबकि जगदीश के दूसरे वार करने से उसकी बाजू टूट गई। गुरचेत सिंह के भी बाएं हाथ को भी फावड़े से हमला कर तोड़ दिया।

2016 में ही मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर गांव में ही खेती करने लगा था आरोपी

जसविंदर ने कहा- उसका मायका गिल कलां में है। 2017 में उसकी शादी आदमपुरा के जगदीश सिंह के साथ हुई थी, जो 2003 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। 2016 में जगदीश ने नौकरी छोड़ दी थी व अपने गांव में  ही पिता के साथ शामिल होकर खेती में हाथ बंटा रहा था। 

शादी के कुछ समय पश्चात ही जगदीश ने पत्नी को बताया कि विदेश में रहने वाली एक महिला मित्र के साथ व​ह रिलेशनशिप में है और उसके साथ शादी करना चाहता था।

father kills her 6 month old daughter
घटना के बारे में जानकारी देती भुक्तभोगी जसविंदर कौर, जिसकी बाजू टूट गई।

शादी करवाने के लिए घरवालों पर दबाव 

इसी मामले के बीच इसी साल अप्रैल 2020 में जसविंदरकौर ने सुंदर सी बेटी एकनूर को जन्म दिया, लेकिन पति जगदीश अपनी पत्नी जसविंदरकौर के साथ-साथ अपनी बच्ची एकनूर को भी नापसंद करने लग गया था। 

 वहीं अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा कर विदेशी महिला मित्र के साथ शादी करवाने के लिए घरवालों पर दबाव डालता रहता था।

मंगलवार को जब जगदीश ने वारदात को अंजाम दिया तो शोर सुनकर पड़ोस के लोग जमा हो गए। जिन्होंने जसविंदर कौर और उसके पिता को सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल करवाया।

#BoycottTanishq: हिंदू कन्या को मुस्लिम घर की बहू के तौर पर दिखाने वाला तनिष्क का विज्ञापन विवादों में, लव जिहाद का समर्थन करने का आरोप; तो नेता-अभिनेता ब्रांड के समर्थन में आए, तनिष्क ने वीडियो हटाया


Follow Us On Social Media




Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button