CCTV में हत्यारे होटल के रिसेप्शन पर वास्तु विशेषज्ञ पर चाकू से हमला करते हुए। फोटो:सोशल मीडिया। |
कर्नाटक के हुबली में एक सरल वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर अंगड़ी (Vastu Expert Chandrashekhar Guruji Murder) की मंगलवार को होटल में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वे हुबली के द प्रेसिडेंट होटल में ठहरे थे। यहां उनसे मिलने आए दो लोगों ने चाकूओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें युवकों को उनके पैर छूकर उन पर चाकुओं से हमला कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस अंगड़ी को केआईएमएस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बागलकोट निवासी चंद्रशेखर ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक रियल स्टेट कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई और वे वहीं बस गए। बाद में उन्होंने मुंबई में ही वास्तु को अपना पेशा बना लिया। इस दौरान उनका वास्तु का पेशा अच्छ फलने फूलने लगा था।
सरल वास्तु विशेषज्ञ मृतक चंद्रशेखर अंगड़ी।अंगड़ी के परिवार में एक बच्चे की मौत हुई थी, इस कारण से वे हुबली आए थे।फोटो:सोशल मीडिया। |
पुलिस ने ये भी बताया कि 3 दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी, इस वजह से वह हुबली आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिए।
इस घटना पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि यह एक बेहद जघन्य हत्या है। मैंने वीडियो देखा है। हुबली के पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। अभी जांच चल रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे और हत्या का कारण भी पता लगा लिया जाएगा। मैं इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।
पुलिस की अब तक की जांच में मल्तेश और मंजुनाथ नाम के दो संदिग्धों पर हत्या का आरोप है।फोटो:सोशल मीडिया। |
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
होटल के CCTV वीडियो में चंद्रशेखर अंगड़ी को होटल के रिसेप्शन पर आते और वहां एक कुर्सी पर बैठेते देख जा सकता है। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवक उनका इंतजार करते दिख रहे उनके करीब आते हैं। इनमें से एक उनके बायीं ओर खड़ा रहता है और दूसरा उनके पैर छूने लगता है। चंद्रशेखर जैसे ही उसे उठाते हैं बगल में खड़ा युवक तुरंत चाकू से हमला कर देता है। जब तक वे खुद को संभाल पाते तब तक पैर छूने वाला युवक भी उनपर ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरू कर देता है।
Vastu expert Astrologer Chandrashekar Guruji was killed at a hotel lobby in Hubballi Karnataka
Chilling CCTV footage reveals that he was stabbed over 50 Times.#Hubballi #ChandrashekharGurujipic.twitter.com/IF2ThXKecw
— ɅMɅN DUВΞY (@imAmanDubey) July 5, 2022
सीसीटीवी में दिख रहा है कि हमले में चंद्रशेखर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे घायल होकर गिर गए। इसके बाद दोनों युवक उन पर चढ़कर उन्हें चाकू से गोदना शुरू कर देते हैं। उनकी हत्या के बाद दोनों युवक आराम से होटल से निकल गए। इस दौरान होटल में मौजूद अन्य लोग और कर्मचारी यह सब देख रहे थे, लेकिन लोग उन्हें बचाने की बजाय वहां से डर कर भाग निकले।
Vastu Expert Chandrashekhar Guruji Murder | Karnataka Hubballi Hotel CCTV Footage | Karnataka | Crime in Hubballi |