Business

Fuel Price March 24 Hindi: पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए कम, इस राज्‍य को मिलेगा डबल फायदा

Fuel Price March 24 Hindi: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता को बड़ी खुशखबरी दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही राजस्थान की भाजपा सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो फीसदी की कटौती की घोषणा की थी, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली। ऐसे में अब राजस्‍थान राज्‍य को इसका डबल फायदा मिल सकेगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग एक से दो दिन में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि देश की जनता को साधने के लिए केंद्र ने ये राहत दी है।

राजधानी में अब पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

पेट्रोल-डीजल की नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने स्‍टेटमेंट में यह भी कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करने का फैसला किया है। इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। इस कटौती के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो अभी 96.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये की कमी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का कल्याण और सुविधा हमेशा उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ‘जब दुनिया कठिन दौर से गुजर रही थी- विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल की कीमतें 50-72 प्रतिशत तक बढ़ गईं और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना भी बंद हो गया था।’ 1973 के बाद से पचास वर्षों में सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, मोदी का परिवार उनके दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण अप्रभावित रहा। पिछले ढाई साल में भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की बजाय 4.65 फीसदी कम हो गई हैं।

‘भारत एकमात्र देश है जहां कीमतें बढ़ी नहीं बल्कि घटी हैं’

केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपनी एक्‍स पोस्ट में आगे कहा, ”भारत एकमात्र ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती नहीं थीं, बल्कि घटीं थीं। हम अपने देशवासियों के लिए जहां भी संभव हो सके, वहां से तेल खरीदते थे। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले हम मात्र 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में हमने अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस उपलब्ध कराने के लिए इस दायरे का विस्तार किया और अब हम मोदीजी के परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए 39 देशों से खरीद रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं , प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2021 और मई 2022 में दो अवसरों पर पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम किया और सुनिश्चित किया कि भाजपा शासित राज्य वैट दर कम करें। मोदी के परिवार को सीधे राहत प्रदान करें। यही कारण है कि आज भी अंतर है भाजपा शासित राज्यों और अन्य राज्यों के बीच पेट्रोल की कीमतों में लगभग 15 रुपये और डीजल की कीमतों में लगभग 11 रुपये का अंतर है।

 

हमारे देश में यूं तय होती है पेट्रोल की कीमतें

बता दें कि जून 2010 तक पेट्रोल की कीमत सरकार तय करती थी और हर 15 दिन में इसमें बदलाव किया जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियों पर छोड़ दिया था। इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार तय करती थी। फ‍िर 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने यह काम भी तेल कंपनियों को सौंप दिया।

वर्तमान में तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के परिवहन की लागत और कई अन्य चीजों के मद्देनजर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं।

 

राजस्‍थान राज्‍य को दोहरा फायदा

एक दिन पहले राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि वैट में कटौती से पेट्रोल के दाम राज्‍य में 1 रुपये 40 पैसे से घटकर 5 रुपये 30 पैसे और डीजल के दाम 1 रुपये 34 पैसे से घटकर 4 रुपये 85 पैसे हो जाएंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन की मानें तो अभी अंतिम दरें नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पूरे राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये 88 पैसे और डीजल की कीमत 90 रुपये 32 पैसे प्रति लीटर के आस-पास रहेगी।

 

ये भी पढ़ें –

My Gas Cylinder Price:जानें आपके शहर में सिलेंडर की कीमत

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button