ALIA को RANBIR संग सातवां वचन लेने से पिता महेश ने क्यों रोका? Read it later

ALIA को RANBIR संग सातवां वचन लेने से पिता महेश ने क्यों रोका?

रणबीर-आलिया (Ranbir and Alia wedding) की शादी में 7 नहीं बल्कि 6 फेरों वादे किए गए थे। आलिया के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को पंडित द्वारा किए जा रहे एक वादे पर पूरी तरह से आपत्ति हो गई थी, इसलिए उस दौरान महेश भट्ट ने आलिया से सोच-समझकर वादा करने की सलाह दे डाली। 

फिर परिणाम ये हुआ कि शादी में 7 वचन के फेरों के स्थान पर आलिया और रणबीर (Ranbir Kapoor) ने 6 वचनों के फेरे ही लिए। दरअसल सातवां वचन ये था कि आलिया अपने पति रणबीर की रजामंदी से और उनसे पूछ कर ही अपना सारे कार्य करेंगी, जब पंडित ने सातवें वचन के मंत्र के बाद इसका अर्थ रणबीर और आलिया को बताया तो इस पर महेश भट्ट ने आपत्ति जताई थी।

पिता महेश भट्ट ने पंडित को टोक दिया

सूत्रों के अनुसार यह घटना सातवें फेरे के वचन की रसम के दौरान हुई। जब पंडित आलिया और रणबीर से सात वादे करवा रहे थे, पंडित ने आलिया को सातवें वादे के बारे में बताया कि इस वादे के मुताबिक वह अपना सारे कार्य पति रणबीर से पूछकर ही करेंगी।

एक चश्मदीद के अनुसार जब इस वादे की बात हुई तो महेश भट्ट ने पंडित को टोकते हुए कहा कि मैंने खुद अपनी पत्नी से यह वादा नहीं लिया और न ही मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी ऐसा कोई वादा करे। वह अपने निर्णय लेने के लिए हमेशा स्वतंत्र होनी चाहिए। इसके बाद महेश भट्ट ने भी आलिया को समझाया कि वह सोच कर तय करें कि उन्हें यह वचन लेना है या नहीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद आलिया ने अपने पिता की बात मान छह वचन ही लिए।

रणबीर और आलिया हनीमून के लिए कर रहे अफ्रीका जाने की तैयारी

 सूत्रों के अनुसार 16 अप्रैल को रिसेप्शन होने की बात चल रही थी, लेकिन फिलहाल अ​भी रिसेप्शन का कुछ डिसाइड नहीं है। फिलहाल आलिया और रणबीर अफ्रीका हनीमून के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। वहां से लौटने पर रिसेप्शन या कोई गेट टु गैदर का फैसला दोनों ले सकते हैं। फिलहाल रिसेप्शन का कोई सीन नहीं है। ।

 दुल्हन के पिता के तौर पर महेश भट्ट की इस पूरे शादी समारोह में शादी की तैयारियों को लेकर में महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं दिखी। बताया जा रहा है कि उनकी जगह सारे बड़े फैसले रणबीर और आलिया ने ही लिए। रणबीर का ही डिसीजन था कि शादी में मेहमानों 40 से ज्यादा न हों और ऐसा ही हुआ। शादी में सिर्फ 38 रिश्तेदार ही शामिल हुए।

Alia Bhatt | Ranbir Kapoor | Alia Bhatt age | Ranbir Kapoor age | Katrina kaif | Alia bhatt wedding | Ranbir Alia wedding | Mahesh Bhatt | Alia Bhatt wedding date | pooja Bhatt | Alia Ranbir wedding | Neetu Singh | riddhima Kapoor | Karishma Kapoor | Ranbir Alia wedding date | Ranbir Kapoor marriage | Neetu Kapoor | Vastu Mumbai | Vastu pali hill | Ranbir and Alia wedding | soni razdan | Randhir Kapoor | Ranbir Kapoor and Alia Bhatt | Alia and Ranbir wedding | Shaheen Bhatt

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *