Entertainment

दिल बेचारा रिलीज स्पेशल : सुशांत की आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले अंकिता लोखंडे हुईं भावुक, पोस्ट में लिखा- पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार और

बॉलीवुड.   रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रैंड और पवित्र रिश्ता में उनकी को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अंकिता ने सुशांत की आखिरी फिल्म की रिलीज होने से पहले मोशन पोस्टर के साथ एक लाइन सोशल
 

सुशांत की आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले अंकिता लोखंडे हुईं भावुक

मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा- पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार और।

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

सुशांत की आत्मा से बात का दावा :पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से पूछा- आखिर अपनी जान क्यों दी? आवाज आई- बदलाव के लिए

3 साल पहले हुआ था दोनों का ब्रेकअप

सुशांत और अंकिता का 3 साल पहले ही ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी थीं। अंकिता ने सुशांत की मौत के बाद दो बार जलता हुआ दीया शेयर कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। हालांकि सुशांत की मौत वाले दिन से लेकर पूरे एक महीने तक अंकिता सोशल मीडिया से दूर रहीं थीं।

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

सुशांत सुसाइड केस में चल रही सीबीआई जांच की मांग

द फॉल्ट इन अवर स्टार्स की रीमेक दिल बेचारा का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है। जिसमें संजना सांघी उनकी को-स्टार हैं। सुशांत ने 14 जून को गाउन का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। अब तक सुशांत के सुसाइड मामले में करीब 38 लोगों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। जबकि कई दिग्गज कलाकारों और राजनेताओं ने भी सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button