Entertainment

रैपर यो यो ने करवाई FIR:हनी सिंह के साथ दिल्ली के क्लब में बदसलूकी, बीच में शो बंद हुआ

 

रैपर यो यो ने करवाई FIR

हाल ही में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ दिल्ली के एक क्लब में कुछ लोगों ने बदसलूकी की, (Honey Singh Misbehaved) जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला 26 मार्च की देर रात का है। दरअसल हुआ ये कि उनके शो के दौरान 5-6 लोग वहां जबरन घुस गए थे। उन्होंने स्टेज पर जाकर हनी सिंह और कलाकार को धमकाना शुरू कर दिया। पूरे शो में उन्होंने बीयर की बोतलें दिखाईं और कलाकारों को धक्का-मुक्की भी की। मामला गंभीर होता देख हनी सिंह को शो बीच में ही रोकना पड़ा।

हनी सिंह से शो में उत्पातियों ने की बदसलूकी

रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च को हनी दिल्ली साउथ एक्सटेंशन-2 के स्कॉल क्लब में परफॉर्मेंस दे रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और सिंगर के साथ-साथ बाकी कलाकारों के साथ भी बदसलूकी करने लगे। उन्होंने स्टेज से ही बीयर की बोतलें दिखाईं और शो भी रोक दिया. मामले को गंभीर होते देख हनी सिंह और उनकी टीम तुरंत स्टेज से निकल गई और शो को बंद कर दिया। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर हनी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

रिपोर्ट के मुताबिक हनी ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें लिखा है, ”चेक शर्ट में एक शख्स ने मेरा (हनी सिंह) हाथ पकड़ लिया और मुझे आगे की ओर खींचने लगा। मैं इससे बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उस शख्स ने मुझे धमकी दी।’ मैंने यह भी देखा कि उसके पास एक हथियार था। वहीं लाल शर्ट पहने एक अन्य आरोपी वीडियो बना रहा था और कह रहा था, ‘भगा दिया हनी सिंह को’।” जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी मदद से मामले की जांच कर रही है।

Honey Singh Misbehaved In A Club In Delhi | Stopped The Show By Showing Beer Bottles | Singer Lodged FIR | 

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button