किरण खेर जन्मदिन विशेष : बिजनेसमैन से की थी पहली शादी, थिएटर में अनुपम खेर ने किया प्रपोज तो पहले पति को तलाक देकर कर ली दूसरी शादी Read it later

अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 14 जून 1952 को पंजाब में हुआ था। किरण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से की। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडियन थिएटर में ग्रेजुएशन किया। वे दो बहने और एक भाई था। भाई अमरदीप की 2003 में एक ऐक्सीडेंट में मृत्‍यु हो गई। वहीं उनकी बहन कंवल ठक्कर कौर अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। किरण चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद हैं।

(Kirron Kher

एक तरह के मल्टीपल मायलोमा नाम के ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहीं Kirron Kher ने 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी, दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

किरण और अनुपम दोनों पहले से शादीशुदा थे

 

Kirron Kher और अनुपम दोनों पहले से शादीशुदा थे

Kirron Kher और अनुपम की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। वहां दोनों चंडीगढ़ में 1974 में डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। हालाँकि लेकिन यहां से दोनों के रास्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए थे।

अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।  वहीं 1980 में किरण चंडीगढ़ से मुंबई चली गईं और यहीं पर उनकी पहली शादी व्यवसायी गौतम बैरी से हुई।

उनके बेटे सिकंदर का जन्म 1981 में हुआ था और चार साल बाद किरण को एहसास हुआ कि उनकी शादी में सब कुछ ठीक नहीं है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो किरण को अनुपम खेर से प्यार तब हुआ जब वह अपने पहले पति गौतम बेरी के साथ शादीशुदा लाइफ जी रही थीं। रिपोर्ट्स की माने तो किरण खेर ने अनुपम खेर के लिए अपने पहले पति गौतम बेरी को तलाक दे दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

अनुपम की पहली शादी 1979 में पारिवारिक दबाव में हुई

वहीं कथित तौर पर अनुपम की पहली शादी 1979 में पारिवारिक दबाव में मधुमालती नाम की लड़की से हुई थी और वह भी इस शादी से खुश नहीं थे। किरण और अनुपम जब नादिरा बब्बर के नाटक के लिए कोलकाता गए, तो वे वहां फिर मिले। इस मुलाकात के बाद अनुपम ने किरण को प्रपोज किया।

इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। दोनों ने अपने पार्टनर से तलाक ले लिया और 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने Kirron Kher के बेटे सिकंदर को गोद लिया और उन्हें अपना सरनेम दिया।

सिंकदर मेरा बहुत सम्मान और प्यार करता है....

 

 सिंकदर मेरा बहुत सम्मान और प्यार करता है….

2013 के एक इंटरव्यू में, अनुपम ने कहा था, “सिकंदर (Kirron Kher और उनके पहले पति गौतम बैरी के बेटे हैं) चार साल का था जब वह मेरे पास आया और वह मुझे बहुत प्यार और इज्ज्त देता है। जिस तरह से मेरे पिता ने मेरे साथ व्यवहार किया। पर था, सिकंदर के साथ भी मेरा मामला है।

लेकिन यह कहना गलत होगा कि मैं अपने बच्चे को याद नहीं करता। मुझे यह याद आती है। लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता। मुझे कभी-कभी अपने बच्चे के बड़े होने में मजा आता है। मुझे याद है। ”

 

दोनों से कोई संतान नहीं हो पाई

 

दोनों से कोई संतान नहीं हो पाई

अनुपम और Kirron Kher ने कई बार कोशिश की, लेकिन वे किसी बच्चे के लिए कंसीव नहीं कर सके। शायद ईश्वर ने संतान के रूप में सिकंदर खेर को ही दोनों की जिंदगी में भेजा था।

यह बात खुद किरण ने 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था, ”हमने बहुत कोशिश की क्योंकि सिकंदर को भाई/बहन की जरूरत थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां तक ​​कि मेडिकल हेल्प से भी मदद नहीं मिली।”

 

 अनुपम सारांश से शुरुआत कर अब तक 500 फिल्में कर चुके

अनुपम ने 1984 में ‘सारांश’ से अपनी शुरुआत करने के बाद अब तक 500 से अधिक फिल्में की हैं। अभिनय क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में पद्मश्री और 2006 में पद्मभूषण से नवाजा। वहीं किरण की बात करें तो उनके करियर की शुरुआत  पंजाबी फीचर फिल्म आसरा प्यार दा से हुई थी। ये फिल्म 1983 में आई थी।

इसके बाद वह 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम में नजर आईं। ‘हम-तुम’, रंगदे बसंती, ‘वीर जारा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘देवदास’, ‘ओम शांति ओम’, ‘दोस्ताना’, मैं हू ना, खूबसूरत समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

 

ये भी पढ़ें :

जब इस नामी सिंगर ने माधुरी से शादी से मना किया, वजह चौंकाने वाली थी, माधुरी की लाइफ के ये राज आज भी बहुतों को नहीं पता

 

Like and follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *