ये हमारे जीवन की बेस्ट न्यूज
सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी गर्ल के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर दुनिया में आ गई है। हमारी बच्ची इस दुनिया में आई है और वह एक अद्भुत लड़की है। इस खुशी को बयां करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। हम एक धन्य माता-पिता बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’
![]() |
आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल खबर दी। |
मैं बुआ आज सबसे ज्यादा खुश हूं: रिद्धिमा कपूर
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया-रणबीर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बच्ची के सबसे गर्वित माता-पिता और बुआ तो उसे पहले से ही प्यार करती है। हालांकि दोनों की संतान के नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं‚ कई यूजर्स विभिन्न तरह के नाम सोशल मीडिया पर सुझा रहे हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की दोनों अपनी बच्ची का क्या नाम रखते हैं।
![]() |
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी बयां की। |
रणबीर सुबह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे
रणबीर कपूर आज रविवार को ही सुबह आलिया के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे। बता दें कि ये वही अस्पताल है जहां ऋषि कपूर अपने अंतिम दिनों एडमिट थे उन्होंने अपनी अंतिम सांसे यही ली थी। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के एंड या दिसंबर के फर्स्ट वीक में खुशखबरी दे सकती हैं‚ लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है।
![]() |
गोद भराई के दौरान आलिया अपनी फ्रेंड्स के साथ। |
आलिया की गोद भराई जमा हुए थे दोनों के परिवारजन
हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्म की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थी। इस समारोह में बी टाउन के कई शख्सियतें शामिल हुईं थी। रस्मों में, भट्ट और कपूर खानदान दंपति आलिया रणबीर की आने वाली संतान को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बता दें कि इस गोद भराई की कई तस्वीरें खुद आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थींं।
![]() |
आलिया भट्ट के गोद भराई फंक्शन में पूरी फैमिली शामिल हुई थी। |
शादी के 2 महीने बाद ही कर दी थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
इसी साल 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा बेबी… जल्द आ रहा है।’ फोटो में वह अल्ट्रासाउंड करवाती नजर दिख रहीं थीं, इसमें उनके पति रणबीर भी उनके साथ थे। रणबीर और आलिया की बात कॅरियर की बात करें तो दोनों पहली बार और शादी से पहलें अंतिम बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे।
![]() | |
|
शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे
रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ चुनिंदा फ्रेंड्स और नजदीकियों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों पहली बार साल 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर ही मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने 5 साल के अंतराल त क एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 2022 में शादी की।
सभी फोटो साभार- अलिया भट्ट के इंस्टाग्राम हेंडल।