Entertainment

Ram navami 2024: रामायण पर आधारित हैं ये फिल्में, घर बैठे OTT पर ले सकते हैं मजा

Ram navami 2024: राम नवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में उत्सव की तैयारी हो चुकी है। (ram navami 2024 in hindi) इस दिन को भगवान राम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। अगर इस खास अवसर पर आप रामायण पर आधारित कुछ फिल्में देखने के इच्छुक हैं तो हम आपको दे रहे हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की जानकारी, जिनका आनंद आप घर बैठे ओटीटी पर देख कर उठा सकते हैं।

 

राम सेतु

Ram navami 2024

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘राम सेतु‘ को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख कर आनंद ले सकते हैं। एक्शन एडवेंचर फिल्म में अक्षय रामसेतु पर रोचक तरीके से रिसर्च करते हैं और यह पता लगाते हैं कि यह प्राकृतिक रूप से बना है या नहीं। फिल्म के अन्य कलाकारों में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

 

लव-कुश (Ram navami 2024)

Ram navami 2024

फिल्म लव कुश (1997) में जितेंद्र भगवान राम और जया प्रदा सीता के रोल में नजर आए। ये फिल्म रावण पर भगवान श्रीराम की जीत के बाद की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका अदा की।

 

बजरंग बली

Ram navami 2024

वर्ष 1976 में आई फिल्म बजरंग बली में दारा सिंह ने राम भक्‍त हनुमान का किरदार बड़े ही शानदार तरीके से निभाया था। उनके अलावा बिस्वजीत, मौसमी चटर्जी और दुर्गा खोटे ने अभिनय किया। यह फिल्म भी यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

 

रामायण

Ram navami 2024

द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम- यह एनिमेटेड फिल्म है, इसका निर्माण भारत-जापान के सहयोग से किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन युगो साको ने किया था। वहीं भारतीय एनिमेटर राम मोहन ने इस फिल्म का सह-निर्देशन किया था।

आदिपुरुष

Ram navami 2024

बीते वर्ष आई प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी रामायण से प्रेरित बताई जाती है। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर काफी विवाद भी रहा था, जिसके बाद निर्देशक ओम राउत ने इनमें बदलाव भी किया। फिल्म को आप ओटीटी पर नेटप्लिक्स पर देख सकते हैं।

संपूर्ण रामायण- अमने जमाने के फिल्मकार बाबू भाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संपूर्ण रामायण’ (1961) सफल थी। इस फिल्म में महिपाल और अनीता गुहा ने शानदार अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट हुई थी।

पढ़ें राम नवमी पर  खास

अमरीका में हुआ था रामायण पर पहली फिल्म का प्रीमियर

सिनेमा में रामायण का एक अनूठा इतिहास रहा है। इस कहानी को कई डायरेक्ट्र्स ने पर्दे पर अपनी क्रिएटिविटी के साथ उकेरा है। रामायण से जुड़ी फिल्में न केवल सुपरहिट रहीं, बल्कि इससे जुड़े टीवी सीरियल्स ने कई स्तर पर रेकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात ये है कि रामायण पर बनी फिल्म भारत की आजादी से पहले ही रिलीज हो गई थी। साल 1943 में आई इस फिल्म का नाम ‘राम राज्य’ था। इस फिल्म को विजय भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राम और सीता के रोल में प्रेम आदीब और शोभना समर्थ ने काम किया था। यह फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसका प्रीमियर अमरीका में हुआ था।

बापू ने भी देखी थी फिल्म!

यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। महात्मा गांधी के लिए इस फिल्म का शो 2 जून 1944 को रखा गया था। माना जाता है कि इस फिल्म को गांधी ने पहले सिर्फ आधे घंटे के लिए ही देखने का प्लान किया था, लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म को देखना शुरू किया तो इसे पूरा देखा था।

ये भी पढ़ें –

बीकानेर के गीतकार भरत व्यास ने लिखा था ऐ मालिक तेरे बंदे हम… गीत आज यह प्रार्थना हजारों स्कूलों और देश की कई जेलों में बंदी गाते हैं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button