Who is Bunty Sajdeh: विराट कोहली के फ्रैंड बंटी सजदेह सोनाक्षी सिन्हा संग करने जा रहे शादी!, सलमान से क्या है खास रिश्ता Read it later

 

Who is Bunty Sajdeh

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। माना जा रहा है कि सोनाक्षी जल्द ही अपने सो कॉल्ड बॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अब फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये बंटी सजदेह हैं कौन, जिनसे सोनाक्षी सिन्हा शादी कर सकती हैं। आइए,  आपको बतातें हैं बंटी सजदेह की पूरी प्रोफाइल क्या है।

बंटी का सलमान खान से खास कनेक्शन है

कम ही लोग जानते हैं कि बंटी सजदेह का सलमान खान के साथ करीबी रिश्ता है। दरअसल वह सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। सोनाक्षी बंटी की अच्छी दोस्त हैं और उन्हें कई मौकों पर एक साथ पार्टी करते देखा गया है।



विराट कोहली से खास दोस्ती

बंटी सजदेह मशहूर सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं। यह कंपनी क्रिकेटर विराट कोहली की कई सेलेब्रिटीज के साथ डील भी मैनेज करती है। इस कंपनी के जरिए बंटी और विराट कोहली अच्छे दोस्त बन गए हैं। बंटी सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। बंटी की विराट के अलावा केएल राहुल और युवराज सिंह से भी अच्छी दोस्ती है।

तलाकशुदा है बंटी सजदेह

बंटी सजदेह ने इससे पहले गोवा में 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान के साथ शादी की थी। इस शादी में सलमान खान भी शामिल हुए थे। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। बंटी और अंबिका का तलाक हो गया। इसके बाद बंटी का नाम सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया जैसी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। माना जा रहा है कि सोनाक्षी और बंटी 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हो चुकी इन्क्वायरी 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई बंटी सजदेह से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। दरअसल, कुछ समय तक सुशांत की मैनेजर रहीं दिशा सालियन कभी बंटी की कंपनी कॉर्नर स्टोन से जुड़ी थीं। सुशांत की दूसरी मैनेजर श्रुति मोदी भी एक समय इसी कंपनी कॉर्नर स्टोन में काम करती थीं।

सोनाक्षी सिन्हा | सलमान खान | विराट कोहली | बंटी सजदेह | who is bunty sajdeh | sonakshi sinha boyfriend | sonakshi sinha | bunty sajdeh | sonakshi sinha bunty sajdeh | bunty sachdeva news from bollywood | news from bollywood | News in Hindi | Latest news from bollywood | News news from bollywood | फिल्मी खबरें | bunty sajdeh virat kohli | bunty sajdeh wife | bunty sajdeh girlfriend

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *