Ranbir Alia Wedding Update : मिसेज कपूर हो गईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग बालकनी में लिए सात फेरे, देखें दिलकश फोटोज Read it later

Ranbir Alia Wedding Update
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो – सोशल मीडिया)

आखिरकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। (Ranbir and Alia wedding)  मुंबई के पाली हिल (Vastu pali hill) स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में दोनों दोपहर 2:30 से 4:00 बजे के बीच पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और  शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में सात फेरे लिए। इस कपल ने बेहद सिंपल तरीके से अपनी शादी की। शादी में सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में मेहमानों से नॉन-डिस्क्लोजर फॉर्म भरा था, जिसके चलते उनकी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं आई। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की हल्दी सेरेमनी पूरी हुई उसके बाद चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में चल चलीं। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ने शिरकत की।

रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो – सोशल मीडिया)

दोनों की शा​दी की खास बात ये है कि दोनों परिवारों के इन संतानों की शादी बेहद लो-प्रोफाइल तरीके से हुई। इसके पीछे एक बड़ा कारण है। वहीं रणबीर-आलिया की इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी इनवाइट नहीं किया गया। शादी में दोनों परिवार के लोग और कपल के क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए।

 

 बता दें कि इस शादी से जुड़े सभी फैसले रणबीर कपूर ने ही लिए हैं। दरअसल रणबीर नहीं चाहते थे कि उनकी शादी किसी धूमधाम भरी भारतीय शादी की तरह हो। इसलिए ये शादी उनकी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए हुई। हालांकि भट्ट परिवार चाहता था कि शादी धूमधाम से हो। ऐसा इसलिए क्योंकि भट्ट परिवार में अब तक जितनी शादियां हुई हैं, सभी शादियां बेहद ही सिंपल तरीके से हुई हैं।

इसलिए भट्ट परिवार आलिया की शादी को यादगार बनाना चाहता था, लेकिन आलिया ने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें रणबीर के फैसले का सम्मान करना चाहिए। जिसके बाद भट्ट परिवार लो-प्रोफाइल शादी के लिए राजी हो गया।

रणबीर कपूर इंडस्ट्री के इंट्रोवर्ट अभिनेताओं में से एक हैं। उनका नेचर भी बेहद ही शर्मीला है। वे इंडस्ट्री में होने वाली सेलेब पार्टीज में भी शामिल नहीं होते हैं। ज्यादातर वे अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही हैंगआउट करते हैं। 

रणबीर बॉलीवुड के ऐसे सेलेब हैं जो किसी भी सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि उनके नाम के कई अकाउंट एक्टिव हैं। फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी इंडस्ट्री में उनके बेहद करीबी दोस्तों में से हैं। अक्सर दोनों स्पॉट भी होते रहते हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की बारात वास्तु अपार्टमेंट से निकलकर वास्तु में ही प्रस्थान करेगी।  ऐसा इसलिए क्येांकि इसी अपार्टमेंट में आलिया और रणबीर दोनों के अपने-अपने घर हैं। इससे पहले खबर थी कि बारात ‘कृष्णा राज’ बंगले से होकर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचेगी। इसके लिए दोनों घरों के बीच के रास्ते में पेड़ों पर लाइटों से सजावट की गई है।

Ranbir Alia Wedding - karan kapoor
शादी में शशि कुपर के छोटे बेट और रणबीर के अंकल करण कपुर शादी में पहुंचे।

लाइव अपडेट्स…

  • दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू तैयार किया गया है। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए खास सुशी काउंटर लगवाया गया।


  • दिल्ली के शेफ शादी के लिए खास तरह के डिलिशियस चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, कई तरह की रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं।

                             Ranbir Alia Wedding Update : 4 बजे से पहले वास्तु अपार्टमेंट में फेरे लेंगे रणबीर-आलिया

  • लगभग 2 बजे से शादी के लिए मेहमानों के ‘वास्तु अपार्टमेंट’ आने का सिलसिला शुरू हो गया है।


  • आज शाम 7 बजे कपल मीडिया के सामने हाजिर होंगे। शादी के बाद आलिया-रणबीर मीडिया कॉर्नर में आकर पैपराजी को फोटोज के लिए पोज देंगे।


Ranbir Alia Wedding - kunal kapoor
शादी में शशि कुपर के बड़े बेट और रणबीर के अंकल कुनाल कपुर शादी में पहुंचे।


  • दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग शादी में शिरकत कर रहे हैं।



  • आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी ‘वास्तु अपार्टमेंट’ हैं।


  • रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ हैं।


  • अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर-आलिया को बधाई दी है।


  • रणबीर के अंकल रणधीर कपूर भी शादी में शामिल हुए हैं। 

Ranbir Alia Wedding Update
सैफ अली खान और करीना कपूर भी ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की करीना की फोटोज।

13 अप्रैल को हुई थी कपल की मेहंदी सेरेमनी

कपल की शादी की रस्में मंगलवार (13 अप्रैल) से शुरू हो गई थीं। ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में ही रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी हुई। इसके बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने वेडिंग डेट अनाउंस की थी। नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने घर के बाहर पैपराजी से बातचीत के दौरान बताया कि शादी 14 अप्रैल को ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में ही होगी।

Ranbir Alia Wedding Update
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर भी ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे।

मेहंदी सेरेमनी में नीतू कपूर और करण जौहर ​​​​​​हुए इमोशनल

मेहंदी में रणबीर की मां नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन, बहन रिद्धिमा और आलिया के पिता महेश भट्‌ट, बहन पूजा, शाहीन और भाई राहुल शामिल हुए। इनके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, करण जौहर, अनुष्का रंजन, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और अयान मुखर्जी समेत कुछ सेलेब्स भी मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे। इस सभी के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

Ranbir Alia Wedding Update
रणबीर की मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा वास्तु पहुंचे।

आलिया को मेहंदी लगी तो रोने लगे थे करण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया को मेहंदी लगाने के बाद करण जौहर रोने लगे थे, क्योंकि वे उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। सेरेमनी में नीतू की आंखों में भी पति ऋष‍ि कपूर को याद कर आंसू भर आए। मेहंदी सेरेमनी से पहले दिवंगत ऋषि कपूर और सभी पूर्वजों की याद में पितृ पूजा का आयोजन किया गया था। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा हुई।

शादी के लिए हाई सिक्योरिटी

शादी के लिए हाई सिक्योरिटी 

कपल की हल्दी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही न्योता दिया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी चाक चौबंद हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को सौंपी गई है।

Ranbir Alia Wedding Update : शादी के लिए हाई सिक्योरिटी
आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन वास्तु पहुंचीं।

मेहमानों के मोबाइल कैमरों पर लगी टेप

                            Ranbir Alia Wedding Update : 4 बजे से पहले वास्तु अपार्टमेंट में फेरे लेंगे रणबीर-आलिया

वास्तु अपार्टमेंट में आने वाले हर गेस्ट के मोबाइल फोन के कैमरों को टेप लगा कर बंद किया जा रहा है, जिससे कोई भी सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज लीक न कर पाए। शादी में वीआईपी गेस्ट की सिक्योरीटी और प्राइवेसी के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स को ड्यूटी पर लगाया गया है। शादी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ के अलावा ‘कृष्णा राज’ बंगले, ‘RK स्टूडियो’ को भी लाइट्स और स्पेशल फूलों से सजाया गया है। इनके फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

Ranbir Alia Wedding - mahesh bhatt & pooja bhatt
सैफ अली खान और करीना कपूर भी ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की करीना की फोटोज।

मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड की श्रृंखला तैयार क गई है

कपूर फैमिली खाने की बड़ी शौकीन मानी जाती है। यही वजह है कि नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को हायर किया है। शादी के मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैराइटी खास होगी। साथ ही दिल्ली की स्पेशल चाट का एक काउंटर भी होगा। आलिया वीगन हैं, इसलिए शादी में 25 काउंटर्स वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के भी होंगे।

Alia Bhatt | Ranbir Kapoor | Alia Bhatt age | Ranbir Kapoor age | Katrina kaif | Alia bhatt wedding | Ranbir Alia wedding | Mahesh Bhatt | Alia Bhatt wedding date | pooja Bhatt | Alia Ranbir wedding | Neetu Singh | riddhima Kapoor | Karishma Kapoor | Ranbir Alia wedding date | Ranbir Kapoor marriage | Neetu Kapoor | Vastu Mumbai | Vastu pali hill | Ranbir and Alia wedding | soni razdan | Randhir Kapoor | Ranbir Kapoor and Alia Bhatt | Alia and Ranbir wedding | Shaheen Bhatt

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *