कैंसर को हराने के बाद Sanjay Dutt की पहली तस्वीर: कोकिलाबेन अस्पताल से घर लौटे 61 वर्षीय संजू, वीडियो कॉल के जरिए बच्चों के जन्मदिन में शामिल हुए Read it later

61 वर्षीय संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर को मात देकर कोकिलाबेन अस्पताल से अपने घर लौट आए हैं। बुधवार को उन्हें बहन प्रिया दत्त के साथ उनके घर के बाहर देखा गया। संजू ने इस दौरान गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। पेपराजी को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ हिलाया।

 

sanjay dutt returns home after beating cancer
फोटो: सोशल मीडिया।

वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चों के बर्थडे में भाग लिया

इस बीच, संजय दत्त (Actor Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता (Manyta Dutt) ने इंस्टा स्टोरी पर अपने जुड़वाँ शाहरान और इकरा के 10वें जन्मदिन के जश्न की एक तस्वीर साझा की, जिसमें संजय दत्त वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए। मान्या और दोनों बच्चे इन दिनों दुबई में हैं।

 

संजू ने खुद बुधवार को अपना हैल्थ अपडेट दिया था

बुधवार को खुद संजय दत्त (Actor Sanjay Dutt) ने अपनी सेहत का अपडेट दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ सप्ताह मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिक को सबसे कठिन लड़ाई देते हैं। और आज इस लड़ाई में अपने बच्चों के जन्मदिन पर मैं बहुत खुश हूँ।” जीत पर खुश और उन्हें सबसे अच्छा उपहार देने में सक्षम है, जो हमारे परिवार का स्वास्थ्य और कल्याण है। ”

 

 

 

View this post on Instagram

 

My heart is filled with gratitude as I share this news with all of you today. Thank you 🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

इतने साल साल की हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’: 4 करोड़ के बजट में बनी DDLJ, 102 करोड़ की कमाई की थी

 

 

Sanjay Dutt returns home after beating cancer  | Actor Sanjay Dutt |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *