पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड तीन बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में लग्जरी विला में छिपी, बाहर निकालने 3 देशों के 50 हजार लोगों ने लगाई अर्जी Read it later

alina kabaeva putin

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड (alina kabaeva putin) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुतिन की कथित प्रेमिका और पूर्व जिमनास्ट अलीना काबेवा के स्विट्जरलैंड में छिपे होने का दावा किया जा रहा है। रूस, यूक्रेन और बेलारूस के लोगों ने अलीना को स्विट्जरलैंड से निकालने की मांग करते हुए उनके खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है।

दावे के मुताबिक अलीना अपने तीन बच्चों के साथ एक लग्जरी विला में छुपी हुई है। इस याचिका के समर्थन में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग दस्तखत कर चुके हैं। अलीना 38 साल की हैं और वह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अलीना को रूस की सबसे लचीली महिला के रूप में जाना जाता है। वह पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद भी रह चुकी हैं।

नेशनल मीडिया ग्रुप में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की प्रेसिडेंट भी हैं अलीना

नेशनल मीडिया ग्रुप में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की प्रेसिडेंट भी हैं अलीना


याचिका में कहा गया है कि युद्ध के बावजूद, स्विट्जरलैंड पुतिन सरकार के सहयोगी की मेजबानी करना जारी रखे है। यह याचिका उन खबरों के बीच आई है जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध के बीच अलीना को स्विटजरलैंड भेजा गया है। अलीना 7 वर्षों से अधिक समय तक रूसी सरकार समर्थित राष्ट्रीय नेशनल मीडिया ग्रुप में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की प्रेसिडेंट भी हैं। द डेली मेल के मुताबिक उन्हें हर साल करीब 80 लाख यूरो की सैलरी भी मिल रही है।

                       पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड तीन बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में

अलीना को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा जाता है। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2021 में मास्को में डिवाइन ग्रेस रिदमिक जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में नृत्य करते हुए देखा गया था। उन्होंने 2004 के ओलंपिक में लयबद्ध जिमनास्ट में स्वर्ण पदक जीता था। द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि अलीना पुतिन की प्रेमिका हैं। हालांकि पुतिन ने कभी भी इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

अलीना से नजदीकियों की चर्चा

अलीना की पुतिन और बच्चों से नजदीकियों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। अलीना एक रूसी राजनीतिज्ञ, मीडिया मैनेजर और एक सेवानिवृत्त लयबद्ध जिमनास्ट हैं। अलीना को अब तक की सबसे सफल जिमनास्ट में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक पदक, 14 विश्व चैंपियनशिप और 21 यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक जीते।

सीक्रेट बेटी के पिता भी हैं पुतिन!

सीक्रेट बेटी के पिता भी हैं पुतिन!


पुतिन के कई महिलाओं के साथ संबंध बताए गए हैं। इनमें गोल्ड मेडल जिम्नास्ट एलिना काबेवा का नाम सबसे पहले आता है। अफवाह यह है कि पुतिन की अपनी प्रेमिका अलीना काबेवा के साथ एक तीसरी बेटी भी है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी मीडिया ने 18 वर्षीय एलिजाबेथ क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताया।

पुतिन की सीक्रेट बेटी के बारे में ब्रिटेन की ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के निदेशक प्रो. हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी के चेहरे इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि दोनों पिता और बेटी नहीं हैं।

Alina Kabaeva Putin | Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin | President Vladimir Putin | Russia Ukraine Conflicts | Russia-Ukraine crisis Live | Russia Ukraine Conflict Live News |  Russia-Ukraine Crisis Live Updates

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *