डॉक्टर की करतूतर: धोखे से कई महिलाओं को प्रेग्नेंट कर 94 बच्चों का बाप बन गया, दशकों तक छिपा रहा ये राज Read it later

 

Documentary Our father
(Credit: Netflix)

एक फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का पिता निकला है (Documentary Our father) और हैरान की बात ये है कि जब तक जांच चल रही है उसके साथ ये गिनती भी बढ़ती जा रही है।  असल में डॉक्टर अपने क्लीनिक में आने वाली महिला मरीजों में चैकअप के बहाने अपना स्पर्म डाल दिया करता था। अब नेटफ्लिक्स ने इस पूरे मामले को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। आखिर क्या है इस डॉक्यूमेंट्री में और कैसे डॉक्टर इस घिनौने कृत्य को अंजाम देता था आइए आपको बताते हैं।

मामला अमेरिका के Indianapolis का है। यहां के डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स ने ‘Our Father’ नाम से नई डाक्यूमेंट्री रिलीज की है। दरअसल 1970 और 1980 के दशक के दौरान ये डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना उन्हें बताए चैकअप करने के बहाने उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था।

Documentary Our father
(Credit: Netflix)

इस हैरान कर देने वाले क्राइम का खुलासा पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने किया था। जैकोबा का जन्म भी स्पर्म डोनेशन के जरिए ही हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना DNA टेस्ट किया। इसके बाद उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और भी हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं।

महिला में अपना स्पर्म चैकअप के बहाने डाल दिया करता था

इसके बाद इन सात भाई बहिनों के ग्रुप ने अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए छानबीन करना शुरू किया। जिसमें उन्हें मालूम चला कि उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म चैकअप के बहाने डाल दिया करता था। डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया है। 

इधर एक पर्सन मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वो भी डॉक्टर क्लाइन की ही संतान है। उन्होंने कहा- मुझे बस एक ही अफसोस था वो ये कि मैं बस अपनी मां के लिए बहुत ही बुरा फील कर रही थी कि उनके सहित कई महिलाओं के साथ डॉक्टर ने ऐसा घिनौना काम किया। 

ऐसा लगा कि मेरा 15 बार रेप हुआ और मुझे पता भी नहीं चला

मैट की मां लिज व्हाइट कहती हैं, जब मैट का DNA टेस्ट मेरे पास आया तो मेरे मुंह से पहली बात यही निकली कि मेरा 15 बार रेप किया गया और इसक पता भी मुझे नहीं चल पाया।  डॉक्टर क्लाइन की ओर से अपने ट्रीटमेंट को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला ही होता था।

इसे अपराध नहीं माना गया और उसे छोड़ दिया गया

Netflix documentary our father
(Credit: Netflix)

मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया। तब के प्रावधानों के अनुसार, उसने किसी तरह के कोई भी क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। ऐसे में उससे सिर्फ करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूल कर उसे छोड़ दिया गया।

फिर इसके बाद साल 2018 में एक कानून पास किया, जिसके तहत Indiana में अवैध स्पर्म डोनर्स को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया। हालांकि इसे लेकर अमेरिका में अब तक कोई फेडरल लॉ नहीं बना है।

 

इसके बाद घर पर DNA टेस्टिंग के जरिए एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दरअसल डीएनए टेस्ट के बाद पता चला कि ऐसे 44 डॉक्टर और हैं, जिन्होंने अपने मरीजों को अपने स्पर्म के जरिए प्रेग्नेंट कर दिया था।

Indianapolis | Documentary Our father | Netflix documentary our father | Indiana | 

आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –

ये भी पढ़ें – सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया

ये भी पढ़ें – ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं

ये भी पढ़ें –  यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

ये भी पढ़ें – क्या वाकई इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्योंकि जर्मनी में इलेक्ट्रिक कार का जलवायु-सम्मत प्रभाव केवल कागज़ी रह गया है 

 ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

ये भी पढ़ें –  स्टालिन : ऐसा अत्याचारी जिसके मन में न्याय, दया या संवेदना रत्तीभर भी नहीं थी, किसी के लिए भी नहीं, उसके बीवी बच्चे भी उसके सामने थर थर कांपते थे  

ये भी पढ़ें  – पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

ये भी पढ़ें- देखें VIDEO: बच्ची की आंखों की रोशनी लौटी तो मां को देख खबू रोई, इमोशनल कर देगा ये मंजर, जन्मजात ब्लाइंड थी बेटी

ये भी पढ़ें –  LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *