Education

गंदी शरारत: पांचवीं क्लास की वर्चुअल क्लास के बीच में चली पोर्न वीडियो क्लिप, फिर…

पांचवीं क्लास की वर्चुअल क्लास के बीच में चली पोर्न वीडियो क्लिप,

महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी स्कूल के छात्रों की वर्चुअल क्लास के दौरान अश्लील वीडियो क्लिप चलाने का मामला सामने आया है। 

शुक्रवार को पांचवीं कक्षा की ऑनलाइन कक्षा के दौरान हुई इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन ने पुलिस स्टेशन में जांच के लिए आवेदन दिया है।

पुणे के खेड़ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सतीश गौरव ने बताया कि ‘स्कूल की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं का लिंक और पासवर्ड छात्रों के साथ साझा किया गया। 

शक है कि किसी बाहरी व्यक्ति के साथ लिंक-पासवर्ड साझा किया गया था, जिसने अश्लील वीडियो क्लिप क्लास के बीच में शेयर कर दी। हम इसकी तफ्तीश कर रहे हैं।

ग्रामीण डाक सेवा 2022 का रिजल्ट जारी‚ 4 सटेप्स में यहां देखें

प्रिंसिपल ने मामले को लेकर कंप्लेन दर्ज कराई

निरीक्षक ने बताया कि राजगुरुनगर स्थित अंग्रेजी निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले को लेकर कंप्लेन दर्ज कराई है। अब इस मामले की जांच साइबर क्राइम की टीम के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब वीडियो क्लिप चलने लगी तो उस वक्त करीब 30 छात्र ऑनलाइन क्लास अटैंड कर रहे थे।

मिली जानकारी के अुनसार पांचवीं कक्षा के बच्चों ने ऑनलाइन क्लास के लिए अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में लॉग इन किया हुआ था, जिसके कुछ ही देर बाद अचानक ही अश्लील वीडियो क्लिप चलने लग गई। कुछ बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी थे, जो इस घटना को देखकर हैरान रह गए।

पॉर्न क्लिप  | ऑनलाइन क्लास में अभद्रता | अश्लील वीडियो | Pune Police | porn video clip | online classes for students | Crime | Pune News | Pune News in Hindi | Latest Pune News |  Pune Headlines |  पुणे Samachar |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button