Entertainment

नीतू को याद आए ऋषि कपूर, बोलीं- आपके करीबी ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं

बाॅलीवुड डेस्‍क.   एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनका परिवार उन्हें रोज बेइंतहां याद करता है, और उनको याद कर इमोशनल पोस्ट भी लिखता है। अभी तक उनकी बेटी ऋद्धिमा कपूर ने कई मौकों पर अपने पिता ऋषि कपूर को याद भी किया है और उनकी कई थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की हैं। अब नीतू कपूर भी अपने पति को याद कर भावुक हुई हैं। नीतू कपूर ने सभी के लिए अब एक बेहद जरूरी संदेश दिया है।

credit – zoom tv

ऋषि की याद में नीतू की पोस्ट

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो में ऋषि सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं नीतू किसी दूसरे ही ख्यालों में खोई दिख रही हैं। उस फोटो के साथ नीतू कपूर ने सभी को बड़ी सीख दी है। उन्होंने सभी से अपने करीबियों का आदर करने की बात कही है।

credit – outlook

नीतू लिखती हैं- हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई युद्ध तो चलता ही रहता है। आपके पास बड़ा घर हो, सभी सुविधाएं हो, लेकिन फिर भी आप दुखी हो सकते हैं। लेकिन क्या पता आपके पास ऐसा कुछ भी ना हो और आप फिर भी मुस्कुरा रहे हो, आप फिर भी खुश हो। सभी को मानसिक रूप से काफी मजबूत रहना चाहिए और हमेशा बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। हमेशा याद रखें कि आपके करीबी आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

कैसी है नीतू की तबीयत?

नीतू कपूर की ये पोस्ट काफी गहरी है और उनके मन में चल रही बातों को भी बयां कर रही है। नीतू सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टि नहीं रहती हैं। ऐसे में उनकी ये पोस्ट वायरल हो रही है। हर कोई एक्ट्रेस की दी गई इस सीख को समझ भी रहा है और इस पर अमल करने की कोशिश भी कर रहा है। वैसे कुछ समय पहले इंस्टाग्राम लाइव पर एक फैन ने ऋद्धिमा कपूर से उनकी मां की सेहत को लेकर सवाल पूछा था। तब ऋद्धिमा ने कहा था कि दोनों एक दूसरे की ताकत हैं और उनकी मां नीतू कपूर की तबीयत भी सही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button