 |
Photo: ANI |
दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में एक नाबालिग ने जावेद नाम के शख्स को दिनदहाड़े गोली चला दी। जब ये घटना हुई उस वक्त नाबालिग के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो (Jahangirpuri firing video viral on social media) सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक सात महीने पहले जावेद ने नाबालिग लड़के के पिता को पीटा था। नाबालिग ने बदला लेने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया।
गोली लगने के बाद स्थिर रहा जावेद
वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि जावेद एक सड़क किनारे दुकानों के सामने बैठा है, तभी चारों नाबालिग वहां आ जाते हैं। नाबालिगों में से एक आगे बढ़कर जावेद पर गोली चलाता है और चारों वहां से भाग जाते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद भी जावेद अपनी जगह से नहीं हिल रहा है। कयास लगाए जा रहा कि गोली शायद उसे छूते हुए निकल गई।
#WATCH | Delhi: 4 minor boys apprehended for firing at a man in Jahangirpuri on 15th July. The man has been hospitalised. Case u/s 307 IPC registered. Accused say that the man had beaten up father of one of the minors 7 months back & they had come to take revenge.
(Source: CCTV) pic.twitter.com/Icl2i4x3LN
— ANI (@ANI) July 16, 2022
सभी नाबालिग आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
जब तक पुलिस को मामले की सूचना मिली तब तक चारों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 307 (attempt to murder) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह अपने इलाके के एच-3 ब्लॉक के पास था। इस दौरान उसके जानने वाले तीन लड़के वहां आए और उनमें से एक ने उस पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। बहरहाल पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
Jahangirpuri | viral on social media | Delhi Crime | Jahangirpuri firing video |
Post Views: 449