Nephew Killed Woman: भतीजे ने हथौड़े से ताई की हत्या कर मार्बल कटर से किए बॉडी के 8 टुकड़े‚ हरे कृष्णा मूवमेंट से दीक्षा ले चुका आरोपी Read it later

Nephew Killed Woman: जयपुर में दिल्ली की तहर श्रद्धा हत्याकांड जैसा हत्या का मामला उजागर हुआ है। यहां एक इंजीनियर ने अपनी सगी ताई का हथौड़े सिर फोड़ कर मार डाला। आरोपी ने किचन में हत्या करने के बाद ताई के शव को घसीट कर बाथरूम लाकर रख दिया। इसके बाद मार्केट से मार्बल कटर लेकर आया। इसके बाद उसने शव के 8 टुकड़े किए और एक ट्रॉली बैग में डालकर लेगया और मौका पाकर दिल्ली-सीकर हाईवे पर तीन अलग-अलग जगहों पर फेंक कर लौट आया।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम 11 दिसंबर को विद्याधर नगर के सेक्टर-2 में दिश्स गया। जानकारी के अनुसार सरोज देवी (62) ने अपने देवर के बेटे अनुज शर्मा को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से महज मना ही किया था‚ जिसके बाद आरोपी इंजीनियर ने हंगामा कर दिया और ताई की हत्या कर दी। बता दें आरोपी हरे कृष्णा मूवमेंट का सदस्य था।

मामले में सरोज देवी की बेटियों पूजा शर्मा (38) और मोनिका ने 16 दिसंबर को अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बहनों ने अपने चचेरे भाई अनुज शर्मा पर हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की दोनों बेटियां पूजा और मोनिका की शादीशुदा हैं और इनका भाई अमित विदेश रहता है। पूजा का ससुराल बीकानेर है। पूजा के अनुसार उनके पिता की 1995 में मौत हो गई थी। तब से मां सरोज देवी चाचा बद्री प्रसाद शर्मा के साथ विद्याधर नगर में ही निवास कर रही थीं।

कीर्तन में जाने से रोका गया तो कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि जांच में हत्या 11 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे के करीब किया जाना सामने आया है। आरोपी ‘हरे कृष्ण’ मूवमेंट से जुड़ा है। वह कीर्तन में दिल्ली जाने वाला था‚ लेकिन बड़ी मां सरोज देवी ने उसे रोका। ताई ने कहा कि अभी मत जाओ, मेरे साथ ही रहो। इसके बाद अनुज को गुस्सा आ गया और उसने हथौड़े से सिर फोड़ सरोज देवी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने चाकू से शव को काटने का काफी प्रयास किए लेकि न वो असफल रहा। उससे चाकू से  हड्डियां नहीं कटी तो मार्केट से मार्बल कटर लेकर आया। इससे शरीर के 8टुकड़े किए। इसके बाद तीन से चार घंटे तक वह शव को ठिकाने लगाने का तरकीब लगाता रहा।

 

बहन ने आरोपी को दीवार से खून के धब्बे साफ करते दिखा तो बोला…

आरोपी अनुज ने हत्या के दूसरे दिन 12 दिसंबर को पूजा को फोन कर कहा था कि 11 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे बड़ी मां (सरोज देवी) गाय को रोटी देने घर से बाहर गई थी‚ उसके बाद लौटी नहीं है। उसने कहा कि  गुमशुदगी की रिपोर्ट विद्याधर नगर थाने में दर्ज करा दी है। इसके बाद बड़ी बहन मोनिका उसी दिन चाचा के घर आ गई।

Nephew Killed Woman in jaipur

 

13 दिसंबर को मोनिका घर पर ही थीं। मोनिका ने देखा कि अनुज दीवार पर लगे खून के धब्बों को कपड़े से साफ कर रहा था। जब मोनिका ने अनुज से पूछा तो वो सकपका  गया  और बोला कि मेरी नाक से खून निकलता है‚ जो दीवार पर लग गया है, उसे ही मैं साफ कर रहा हूं। अनुज की बातों से मोनिका को शक हुआ तो उसने अपनी छोटी बहन पूजा को फोन कर पूरा वाकया बताया। इसके बाद पूजा भी पति के साथ 15 दिसंबर को अपने चाचार के घर आ गई।

 

शरीर के टुकड़ों को 3-4 घंटों तक लेकर सीकर हाइवे पर घूमता रहा

डीसीपी नॉर्थ पेरिस देशमुख के अनुसार हत्या के बाद अनुज करीब तीन से चार घंटे तक शव के टुकड़ों को लेकर हाइर्व पर घूमता रहा। साथ में वो बाल्टी भी अपने साथ लेकर गया था। शाम करीब 4 बजे उसने शव के टुकड़ों को सीकर-दिल्ली हाईवे पर वन विभाग की चौकी के पीछे फेंक दिया। वहीं बाल्टी से टुकड़ों के ऊपर मिट्टी डाल दी। इसके बाद अनुज बैग और बाल्टी लेकर घर पहुंच गया। घर पहुंच कर उसने बैग को वॉश भी किया।

 

ताई की हत्या के बाद हरिद्वार गया

जब  पूजा अपने चाचा के घर पहुंची तो उसने बहन मोनिका से कजिन अनुज के बारे में पूछा तो पता चला कि अनुज हरिद्वार गया है। इसके बाद दोनों बहनों का शक और गहरा हो गया। इसके बाद शुक्रवार शाम दोनों बहनें थाने पहुंचीं और अपनी लापता मां पर हत्या का शक अनुज पर जताया।

 

कड़ी पूछताछ में उसने जो बताया उससे पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि ताई उसे रोकती-टोकती थीं। जिससे तंग आकर उसने एक दिन अपनी ताई को मार डाला। पुलिस ने शव के आठ टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

 

इंजीनियरिंग की और हरे कृष्णा मूवमेंट

डीसीपी नॉर्थ पेरिस देशमुख ने बताया कि अजमेर रोड स्थित भांकरोटा (जयपुर) से  आरोपी अनुज शर्मा ने इंजीनियरिंग कर रखी थी। वहीं उसने बीते एक साल पहले ही ‘हरे कृष्ण’ मूवमेंट से दीक्षा ली थी। उसके पिता पीएनबी में एजीएम के पद से रिटायर हैं। घटना के समय परिजन बेटी का रिश्ता देखने दिल्ली गए थे। जानकारी के अनुसार सरोज देवी पिछले 3-4 साल से कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

 

ये भी पढे़ं –

Mp Minor Girl Gangraped In Guna : 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने गुना में किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में
हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई
Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ
Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह
LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए
फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ
पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *