National

Mob Kidnaps Woman:युवती को घर से जबरन उठा क्यों ले गई लोगों की भीड़

Mob Kidnaps Woman: कल करीब 50 आदमियों की भीड़ ने जबरन एक घर में घुस कर तेलंगाना की 24 वर्षीय एक युवती का अपहरण कर लिया। ये युवती कथित रूप से एक डॉक्टर बताई जा रही है। अब सोशल मीडिया और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस मामले में स्थानीय मीडिया की ओर से बताया गया है कि पुलिस की ओर से एक घंटे के ऑपरेशन के बाद युवती को बचा लिया गया है।

वीडियो में कम से कम 30 लोग दिख रहे (Mob Kidnaps Woman)

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार तेलंगाना में हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला गांव में एक महिला को उसी के घर से किडनेप कर लिया गया था। महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि लगभग 100 युवक उनके निवास में घुसे और  उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा कर ले गए। वीडियो में कम से कम 30 लोग नजर आ रहे हैं। इसमें लोग घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं, कार के शीशे तोड़ रहे हैं और एक व्यक्ति को घर से बाहर खींच कर लाठियों और डंडों से पीटा जा रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त, राचकोंडा आयुक्तालय, सुधीर बाबू ने एएनआई एजेंसी से कहा कि पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से बात कर उनसे जानकारी मांगी है। निश्चित रूप से ये एक सीरियस क्राइम है। आगे के घटनाक्रम की जानकारी हम बाद में साझा करेंगे। हमने धमकी देने की आईपीसी की धारा 307 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

 

ये भी पढे़ं –

Mp Minor Girl Gangraped In Guna : 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने गुना में किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में
हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button