National

JNU Campus: दीवारों पर लिखा ब्राह्मण बनियों भारत छोड़ो‚ जानिए पूरा मामला

जवाहरलाल नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU Campus) परिसर की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे पाए गए हैं‚ जानकारी के अनुसार स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर लाल रंग से ब्राह्मण भारत छोड़ो…‚  ब्राह्मण-बनियों, हम आ रहे हैं तुम्हारे लिए, तुम बख्शे नहीं जाओगे… शाखा लौट जाओ… जैसे धमकियों से भरे मैसेज  लिखे गए हैं।

जेएनयू की जिस महिला प्रोफेसर को नवंबर 2019 में तीन दिन के लिए वामपंथियों ने हिरासत में लिया था, उसके केबिन के दरवाजे पर ‘शाखा लौट जाओ’ का नारा भी लिखा गया है। अभी तक इस घटनाक्रम के संबंध में जेएनयू प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Table of Contents

ABVP और AISA के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

इन नारों को लेकर (JNU Campus) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कम्युनिस्ट छात्रों पर आरोप लगाया है। एबीवीपी का कहना है कि खुले विचारों वाले प्रोफेसरों को डराने के लिए वामपंथियों ने उनके चेंबर पर लिखित धमकी दी है। एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, AISA सदस्य और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि एबीवीपी क्या बात कर रहा है। हमने ऐसा कुछ नहीं किया है। यह एबीवीपी ने ही किया होगा।

 

 JNU में किस तरह के नारे लिखे गए हैं इन फोटोज में देखिए

 

Delhi JNU University Controversy
फोटो: ट्वीटर
Delhi JNU University Controversy
फोटो: ट्वीटर

 

 

Delhi JNU University Controversy
फोटो: ट्वीटर

 

 

 

Delhi JNU University Controversy
फोटो: ट्वीटर

 

https://twitter.com/malhotra_malika/status/1598279029303697408

 

 JNU CAMPUS में कई बार इस तरह के नारे लिखे जाने के मामले सामने आ चुके

जेएनयू के छात्रों ने बताया कि ये नारे बुधवार रात लिखे गए थे। फिलहाल यह जानकारी पता नहीं चल पाई है कि कैंपस में ये नारे किसने लिखे। इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि मामले की जांच  की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू कैंपस में कई बार इस तरह के नारे लिखे जाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ साल पहले जेएनयू कैंपस में नारेबाजी का भी मामला सामने आया था, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। तब से विश्वविद्यालय विभिन्न मुद्दों के कारण चर्चा में रहा है।

 

ये भी पढे़ं –

Mp Minor Girl Gangraped In Guna : 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने गुना में किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में

 हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button