Tech

Net Speed: इंटरनेट स्पीड में भारत ने लगाई छलांग, 72 पायदान चढक़र 47वें नंबर पर पहुंचा

Net Speed: भारत ने 5जी सेवाओं की शुरुआत कर मोबाइल डाउनलोड स्पीड में ब्रिटेन और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की गति की जानकारी देने वाली कंपनी ओकला के अनुसार भारत ‘स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स’ (Speedtest Global Index) में 119वें स्थान से 72 पायदान चढक़र 47वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में 5जी की शुरुआत के बाद मोबाइल स्पीड में 3.59 गुना वृद्धि देखी गई। देश में औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर, 2022 में 13.87 एमबीपीएस थी, जो अगस्त 2023 में बढक़र 50.21 एमबीपीएस हो गई। देश की दिग्गज दूरसंचार कंपनियों के कारण 5जी के ग्राहकों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पड़ोसी देशों से भी आगे निकले हम

(Net Speed) भारत न केवल बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों से आगे है, बल्कि जी-20 के मेक्सिको (90वां), तुर्की (68वां), ब्रिटेन (62वां), जापान (58वां), ब्राजील (50वां) और दक्षिण अफ्रीका (48वां स्थान) से भी आगे है।
सबसे ज्यादा स्पीड

देश स्पीड

1. यूएई 210.89

2. कतर 192.71
3. कुवैत 153.86

4. नॉर्वे 134.45
5. डेनमार्क 124

6. चीन 122.89
7. दक्षिण कोरिया 120.08

8. मकाऊ (एसएआर) 112.33
9. आइसलैंड 110.02

10. नीदरलैंड 107.42

 

5G आने के बाद मोबाइल (Net Speed) स्पीड 3.59 गुना बढ़ गई

देश में 5जी आने के बाद से मोबाइल स्पीड में 3.59 गुना बढ़ोतरी देखी गई है। सितंबर 2022 में औसत डाउनलोड स्पीड 13.87 एमबीपीएस थी, जो अगस्त 2023 में बढ़कर 50.21 एमबीपीएस हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस सुधार के कारण स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत 72 पायदान ऊपर 119वें स्थान से 47वें स्थान पर पहुंच गया है।’

Ookla की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की स्पीड (Net Speed) की जानकारी देने वाली कंपनी Ookla की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। भारत में 5जी सेवा शुरू होने के बाद से मोबाइल स्पीड में 3.59 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो सितंबर 2022 में 13.87 एमबीपीएस हुआ करती थी, जो अगस्त 2023 में बढ़कर 50.21 एमबीपीएस हो गई।

 

ये भी पढ़ें –

 

Cyber Alert: इन ऐप्‍स को तुरंत फोन से करें डिलीट, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button