Religious

Urvashi Radadiya पर नोटों की बारिश का VIDEO: अहमदाबाद में गुजराती ​गायिका उर्वशी रादादिया पर बरसाए नोंट, तुलसी सालीग्राम विवाह पर दे रही थीं प्रस्तुति

आप और हमने कई ​दफा पैसों की बारिश के बारे में सिर्फ सुना होगा, (urvashi radadiya) लेकिन असल जिंदगी में इसे गुजरात के अहमदाबाद में देखा गया है। 15 नवंबर को तुलसी सालीग्राम विवाह के मौके पर फेमस गुजराती सिंगर उर्वशी रडाडिया परफॉर्म कर रही थीं। उसी दौरान उन पर नोटों की बारिश की गई जो कि बड़े बड़े बर्तनों में भरे थे।

वीडियो में दिख रहा है कि उनकी परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स पीछे से आता है और बाल्टी भरकर उन पर नोटों की बरसात करने लगता है। (urvashi radadiya) उनके मंच के चारों ओर केवल नोट ही नोट बिखरे हुए हैं। गाना गाते हुए उर्वशी के सामने पैसों का ढेर नजर आ रहा है। वहीं दर्शकों में मौजूद लोग सिंगर पर भी नोट न्यौछावर करते दिख रहे हैं।

 

 

उर्वशी ने जताया आभार (urvashi radadiya)

उर्वशी पर नोटों की बारिश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, ‘श्री समस्त हीरावाडी ग्रुप की ओर से तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर लोक दियारा (भजन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। आपके अमूल्य प्यार के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद।

मंच पर नोटों की बारिश का VIDEO

 

गुजरात की मशहूर गायिका हैं उर्वशी (urvashi radadiya)

उर्वशी रादादिया गुजरात की मशहूर लोक गायिका हैं। इन्हें काठियावाड़ की कोयल के नाम से भी जाना जाता है। वह अपने गाने ‘नगर नंद जी ना लाल’ के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अहमदाबाद में पली-बढ़ी, उन्होंने 6 साल की उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।

 

3 साल तक शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली

उर्वशी ने 3 साल तक शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है। उनकी गिनती शीर्ष लोक गुजराती गायकों में होती है। (urvashi radadiya) उर्वशी का बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी के चलते उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। उर्वशी हिंदी, पंजाबी, मराठी, राजस्थानी भाषाओं में भी गाती हैं। उनका मानना ​​है कि आज वह जो कुछ भी हैं अपने संगीत की वजह से हैं।

 

Famous Gujarati Singer | Urvashi Radadiya | Money Rain Video Viral | Famous Gujarati Singer Urvashi Radadiya |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button