घर से निकलते समय ये चीजें दिख जाएं तो हो सकता है शुभ समय शुरू होने का साइन इंडिकेशन! Read it later

घर से निकलते समय ये चीजें दिख जाएं तो हो सकता है शुभ समय शुरू

कभी कभी जीवन में ऐसी घंटनाएं घटती हैं जिससे हम अनजान रहते हैं, लेकिन वो आपके शुभ समय शुरू होने का संकेत हो सकता है। वहीं धर्म-पुराण, ज्योतिष आदि द्वारा समय समय पर जातकों को उनके भविष्य में होने वाली घटनाओं को जानने में मदद करने के कई तरीके बताए जाते हैं। 

ऐसे ही व्यक्ति के डेली लाइफ में घटित घटने वाले वाकये उसके शुभ जीवन शुरू होने के संकेत भी देती हैं। जानिए ऐसे शुभ संकेतों के बारे में जो आपके शुभ समय शुरू होने का साइन इंडिकेशन हो सकते हैं।

यह जीचें दिखें तो मानें बुरा समय बीत गया… अब शुरू होने वाला है आपका शुभ समय..

आप 24 घंटों में कई दफा अपने घर से बाहर निकलते होंगे, लेकिन कई बार आप अपने कदम घर की दहलीज से बाहर किसी जरूरी काम से रखते होंगे? 

यदि आप चाहते हैं कि जरूरी काम से घर से निकलने के दौरान आपके वो काम सफल हों तो इन चीजों का दिखना आपके कार्य की प्रगति को कई गुना बढ़ा देता है। यह बताता है कि आपको उस कार्य में जरूर सफलता मिलेगी।  

घर से निकलते ही जल से भरे बर्तन और अर्थी का दर्शन करना है शुभ संकेत 

घर से निकलते ही जल से भरे बर्तन और अर्थी का दर्शन करना है शुभ संकेत

  • इसी तरह घर से निकलते दूध देखना भी शुभ होता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य जैसे शादी, यात्रा आदि के लिए बाहर जा रहे हैं और गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखाई दे तो मान लें कि यह आपके लिए शुभ सं​केत है। 

  • यदि बिना रोग के या बिना मौसम के छींक आती है तो इसका विशेष महत्व है। है। शगुन शास्त्रों में बतया गया है कि एक बार छींक आना अशुभ माना जाता है लेकिन यदि ये छींक 2 या इससे ज्यादा बार आए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। 

  • कई बार हमारा ध्यान आसपास की चीजों पर नहीं जाता है, लेकिन घर से निकलते ही मंदिर की घंटियां यदि आपको सुनाई दें तो मान ​लीजिए आपको आपके काम में सफलता मिलना निश्चित है।


  • अगर घर से निकलते ही कोई भिखारी मिल जाए तो उसे कुछ पैसे जरूर दान करें। यह आपके कर्ज के बोझ के खत्म होने का संकेत है।


  • घर से बाहर निकलते समय फूल या फूलों की माला देखना भी शुभ होता है। यह बताता है कि आपके जीवन में कोई शुभ अवसर आने वाला है। इसी तरह पान के पत्ते को देखना भी बहुत शुभ होता है।


  • शगुन शास्त्र में मछली और हाथी का दिखना भी बहुत शुभ बताया गया है।


  • अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और घर से निकलते ही कबूतर आपके उपर बीट कर दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। मान्यता है कि यह धन लाभ होने का संकेत होता है।  

(नोट: या​द रखें ये शुभ संकेत तभी आपके कार्य को लेकर प्रबल हो सकते हैं जब आप मन में बिना द्वेष भावना और बुरे कार्यों की योजना में न हो, बुरे कार्यों का या किसी भी व्यक्ति का दिल ​दुखाना या किसी का अनिष्ट करने की योजना जैसे कार्यों में किसी भी तरह के ज्योतिष निष्फल हो जाते हैं।  उपरोक्त दी गई जानकारी ज्योतिष से जुड़े विशेषज्ञों के द्वार बताईं गईं हैं। )

Like and Follow us on :

Telegram  Facebook  Instagram  Twitter  Pinterest  Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *