राजस्थान

RPSC Senior Teacher भर्ती: अंग्रेजी विषय की विचारित सूची जारी, 3713 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से चयनित, जानें कट ऑफ

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विचारित सूची (Considered List) केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जारी की गई है। यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग यानी माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद ही आयोग द्वारा जारी की जाएगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने RPSC Senior Teacher Bharti 2025 की अंग्रेजी विषय प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए उन सभी अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी कर दी है, जिन्होंने न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पात्रता जांच के लिए कुल 3713 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से इस सूची में शामिल किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि यह सिर्फ दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी की गई सूची है, न कि अंतिम चयन सूची।

Table of Contents

विचारित सूची का मतलब चयन सूची नहीं, सिर्फ दस्तावेज जांच है मकसद

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विचारित सूची (Considered List) केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जारी की गई है। यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग यानी माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद ही आयोग द्वारा जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

अंग्रेजी विषय के 1956 पद, 62,882 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

सीनियर टीचर भर्ती कुल 9,651 पदों के लिए हो रही है, जिसके लिए करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। इनमें से अंग्रेजी विषय के लिए 1956 पद निर्धारित हैं। अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसके लिए 97 हजार 227 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि परीक्षा के दिन इनमें से 62 हजार 882 अभ्यर्थी ही शामिल हो सके।

228 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित, जानें क्या रही वजह

आयोग ने अंग्रेजी विषय के 228 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसकी वजह यह बताई गई है कि इन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में दिए गए पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरा था। आयोग के नियमों के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा सवाल बिना किसी विकल्प के छोड़ने पर अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाता है।

सीनियर टीचर भर्ती में सब्जेक्ट वाइज पदों की स्थिति

विषयपद
गणित2,076
विज्ञान2,031
अंग्रेजी1,956
हिंदी1,577
संस्कृत1,323
सामाजिक विज्ञान600
उर्दू71
पंजाबी14
सिंधी2
गुजराती1
कुल पद9,651

31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक भरना होगा विस्तृत आवेदन पत्र

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अब विस्तृत आवेदन-पत्र यानी डीटेल्ड फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए लिंक 31 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को अपनी SSO आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर “माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ” विकल्प चुनना होगा और अपना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इस दौरान आयोग की ओर से जारी ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज सत्यापन संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर लगातार बदलता रहता है, जैसे हाल ही में राजस्थान CET परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया गया था, इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट ऑप्शन से पूरे विस्तृत आवेदन पत्र की 2 प्रतियां प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखनी होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तय की गई तारीख, समय और स्थान पर अभ्यर्थियों को दो प्रतियों में भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से सूचित किया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। विभाग दस्तावेज सत्यापन पूरा करने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजेगा, जिसके आधार पर आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा।

कई पद खाली रहने की संभावना, वेरिफिकेशन के बाद होगा साफ

आयोग ने पात्रता जांच के लिए पदों की तुलना में ज्यादा अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, लेकिन कई आरक्षित श्रेणियों में कोई भी अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर सका है। इस वजह से उन श्रेणियों में पद खाली रहने की संभावना बनी हुई है। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर कितने पद भरे जा सकेंगे और कितने खाली रह जाएंगे।

अनुसूचित क्षेत्र में मुख्य श्रेणी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स

वर्गउप-वर्गकट ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen.-UR)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य (Gen.-UR)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
सामान्य (Gen.-UR)विधवा (WD)N.A.*
सामान्य (Gen.-UR)परित्यक्ता (DV)N.A.*
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)विधवा (WD)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अनुसूचित जनजाति (S.T.)विधवा (WD)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)परित्यक्ता (DV)N.A.*

अनुसूचित क्षेत्र में क्षैतिज आरक्षण के कट ऑफ मार्क्स

श्रेणीउप-श्रेणीकट ऑफ मार्क्स
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)सामान्य (UR)N.A.*
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अनुसूचित जाति (S.C.)N.A.*
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अनुसूचित जनजाति (S.T.)N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)B/LVN.A.*
विशेष योग्यजन (PH)H.H.N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)OA/OL/OAL/CP/LC/SD/SI/DW/AAVN.A.*
विशेष योग्यजन (PH)ASD(M), M.I., S.L.D. व Mul. Dis.N.A.*

गैर-अनुसूचित क्षेत्र में मुख्य श्रेणी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स

वर्गउप-वर्गकट ऑफ मार्क्स
सामान्य (Gen.-UR)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
सामान्य (Gen.-UR)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
सामान्य (Gen.-UR)विधवा (WD)सभी (ALL)
सामान्य (Gen.-UR)परित्यक्ता (DV)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अनुसूचित जाति (S.C.)विधवा (WD)N.A.*
अनुसूचित जाति (S.C.)परित्यक्ता (DV)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अनुसूचित जनजाति (S.T.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अनुसूचित जनजाति (S.T.)विधवा (WD)N.A.*
अनुसूचित जनजाति (S.T.)परित्यक्ता (DV)N.A.*
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)विधवा (WD)N.A.*
अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)परित्यक्ता (DV)N.A.*
अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)विधवा (WD)N.A.*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)सामान्य (GEN)सभी (ALL)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)सामान्य महिला (GEN. WE)सभी (ALL)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)विधवा (WD)N.A.*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)परित्यक्ता (DV)N.A.*
सहरिया (SAHARIYA)सामान्य (GEN)N.A.*
सहरिया (SAHARIYA)सामान्य महिला (GEN. WE)N.A.*

गैर-अनुसूचित क्षेत्र में क्षैतिज आरक्षण के कट ऑफ मार्क्स

श्रेणीउप-श्रेणीकट ऑफ मार्क्स
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)सामान्य (UR)सभी (ALL)
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अनुसूचित जाति (S.C.)संबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अनुसूचित जनजाति (S.T.)N.A.*
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)संबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)N.A.*
पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.)N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)B/LVसंबंधित श्रेणी में पहले से उपलब्ध
विशेष योग्यजन (PH)H.H.N.A.*
विशेष योग्यजन (PH)OA/OL/OAL/CP/LC/SD/SI/DW/AAVसभी (ALL)
विशेष योग्यजन (PH)ASD(M), M.I., S.L.D. व Mul. Dis.N.A.*

* N.A. का मतलब है कि इस श्रेणी में किसी भी अभ्यर्थी ने न्यूनतम अंक हासिल नहीं किए, इसलिए कट ऑफ लागू नहीं है।

अभ्यर्थियों के लिए आगे क्या है जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। इसके बाद प्रिंट निकालकर दो प्रतियों में सुरक्षित रखना होगा, ताकि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तय की जाने वाली तारीख पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकें। दस्तावेज सत्यापन में किसी तरह की चूक या देरी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग और विभाग की वेबसाइट पर जारी होने वाली हर सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :

RPSC Portal Hack की असली कहानी, डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे कॉन्स्टेबल ने ऐसे दबोचा आरोपी

 

Like and follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button