IPL 2022 DC vs MI LIVE: ललित-अक्षर ने 75 रन की पार्टनरशिप ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई Read it later

मुंबई vs दिल्ली LIVE

IPL 2022 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के दूसरे मैच में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जीत की राह पर थी। लेकिन तब दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव और अक्षर पटेल की विस्फोटक पारियों के दम पर मैच को चार विकेट से जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 177 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

 साइफर्ट और पृथ्वी शॉ की साझेदारी से अच्छी शुरुआत

टिम साइफर्ट (21), पृथ्वी शॉ (38) ने मुंबई के 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस के मुरुगन अश्विन ने साइफर्ट और मनदीप सिंह (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। इसके बाद दिल्ली ने पावरप्ले में ही कप्तान ऋषभ पंत (1) का विकेट गंवा दिया।

8⃣1⃣* runs
4⃣8⃣ balls
1⃣1⃣ fours
2⃣ sixes

How good was that knock from Ishan Kishan! 💥💥

Watch that power-packed innings 👇

📹 https://t.co/V0iUtndSld #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/Sl5xhC91Ng

— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2022

ईशान की शानदार पारी

इससे पहले आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने लीग के 15वें सीजन के अपने पहले मैच में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा था। ईशान नाबाद रहे और 48 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 177 रन का बड़ा स्कोर बनाया। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से 41 और तिलक वर्मा ने 22 रन की पारी खेली।

ईशान का IPL में लगातार तीसरा अर्धशतक

इशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए लगातार 3 पारियों में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनके सामने सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डी कॉक का नाम आता है। पिछले सीजन में ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछली दो पारियों में 84 रनों की पारी खेली थी।

We B.E.L.I.E.V.E in miracles ✨

Yes, we do 💙#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCvMI#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/J7E0gV3YvN

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 27, 2022

कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स की ओर से टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में केवल 18 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। कुलदीप ने कप्तान रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और कीरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। कुलदीप को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा खलील अहमद ने दो सफलताएं हासिल कीं।

MI VS DC IPL LIVE Score Update | Delhi Capitals Vs Mumbai Indians | IPL 2022 Updates | Mi Vs Dc | IPL 2022 | Rohit Sharma Captaincy | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *