Sports

आयरलैंड में टी20 सीरीज की टीम इंडिया में ये ट्वि‍स्‍ट:जसप्रीत बुमराह कप्‍तान

Ireland Tour T20: भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है। आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। बुमराह की दस महीने बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मैच 18 से 23 अगस्त तक मालाहाइड में खेले जाएंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में किन्‍हें चुना गया (Ireland Tour T20)

जसप्रित बुमरा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

 

नियमित टी20 टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को आराम

भारत की नियमित टी20 टीम (Ireland Tour T20) के खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। टी20 टीम इंडिया के हार्दिक पंड्या, शुबमन गिल, रवींद्र जड़ेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और सिराज आयरलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे। हालांकि, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा को मौका दिया गया है। सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस बार टी20 में जगह नहीं मिली है। रोहित और विराट ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम आयरलैंड में तीन मैच खेलेगी। पहला मैच 18 अगस्त को और दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। आखिरी मैच 23 अगस्त को है।

एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा हुई

एशियाई खेलों में क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। (Ireland Tour T20) हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय पुरुष टीम की कमान सौंपी गई है। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है. टीम में यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Cricket World Cup 2023: क्वालिफायर में 21 रन से जीत श्रीलंका सुपर-6 टेबल के टॉप पर, डी सिल्वा 93 रन बना शतक से चूके

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button