Commonwealth Games 2022 Updates: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड Read it later

Saikhom Mirabai Chanu
स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने 49 KG भार वर्ग में देश के लिए सफलता हासिल की। फोटोः PTI

Commonwealth Games 2022: टोक्यो ओलिंपिक की कास्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोवेट वर्ग में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में  जगह बना ली है।  लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर  हावी रही। उनको तीनों  ही राउंड में 5 जज ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाया।

 

Commonwealth Games 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपने खेल का दमदार प्रदर्शन करतीं मीरा बाई चानू। फोटोः ट्वीटर।

फिर गोल्डन गर्ल बनी चानू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत देश ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। गौरतलब है कि  स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने 49 KG भार वर्ग में देश के लिए सफलता हासिल की। उन्होंने कुल 201 KG भारत उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ (Mirabai Chanu Wins Gold) पहला स्थान हासिल कर लिया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी चानू को बधाई

The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she’s won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

चानू ने स्नैच में अपने पहली कोशिश में 84 KG का भार उठाया। वहीं, दूसो प्रयास में उन्होंने 88 KG का भार उठाकर खुद के ही बेस्ट की बराबरी कर ली। इसक बाद तीसरी बार मीरा ने 90KG उठाने की कोशिश की‚ लेकिन इसमें वो  असफल रहीं। वहीं मीराबाई ने क्लीन एंड जर्क के अपने फर्स्ट अटेंम्प्ट में 109 KG का भार उठाया और गोल्ड मेडल को पक्का कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 113 KG वेट उठाया। इसके बाद तीसरी बार मीरा ने 114 KG भार उठाने की कोशिश की लेकिन, इसमें वे सफल नहीं हो सकीं।

इस तरह स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों उन्होंने 201 KG का भार उठाया। मॉरिशस की मैरी रनाइवोसोवा ने 172 KG भार के साथ सिल्वर और कनाडा की हाना कामिंस्की ने 171 KG भार उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Lifting 201kg never felt easy but thanks to the love and wishes of billions back home, every challenge is just an attempt away. 🇮🇳#WeAreTeamIndia #TeamIndia pic.twitter.com/GnyaftZkpv

— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) July 30, 2022

इससे पहले भारत का मेडल जीतने का खाता शनिवार को खुला। भारोत्तोलक संकेत महादेव ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मलेशिया के अजनील मोहम्मद ने स्वर्ण और पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने रजत पदक जीता।

𝙂𝙊𝙇𝘿 𝙛𝙤𝙧 𝙈𝙞𝙧𝙖𝙗𝙖𝙞 𝘾𝙝𝙖𝙣𝙪 🥇🇮🇳#TeamIndia‘s first gold at the @birminghamcg22 Commonwealth Games comes in the women’s 49kg weightlifting👏🎇#EkIndiaTeamIndia | #B2022 pic.twitter.com/NYy2hiyWph

— Team India (@WeAreTeamIndia) July 30, 2022

बॉक्सिंग : भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसामुद्दीन ने 54 किलोग्राम भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अम्जोलेले दायेयी को 5-0 से हराया।

टेबल टेनिस : टेबल टेनिस की महिला टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने गुआना पर 3-0 से आसान जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने पहले दिन भी आसानी से जीत दर्ज कर ली थी।

मैच 1: सृजा अकुला और रीत टेनीसन ने नताली कमिंग्स और चेल्सिया को 11-5, 11-7, 11-9 से हराया। एक अन्य महिला एकल मैच में, रीत टेनीसन ई चेल्सिया के खिलाफ 2-0 से आगे चल रही है।

मैच 2: स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने टी थॉमस को 11-1, 11-3, 11-3 से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त मिल गई है।

मैच 3: दूसरे एकल में, रेट टेनीसन ने ई चेल्सिया को 11-7, 14-12 और 13-11 से हराया।

बैडमिंटन : भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को हराया। पांच मैचों में से भारत ने पहले चार मैच जीते हैं। पहले युगल मुकाबले में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। 

पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया है। वहीं महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने विदरा सुहासानी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद पुरुष युगल में समीश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृषा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की।

लॉन बॉल: लॉन बॉल के टीम इवेंट में भारत और माल्टा ने 16-16 से बराबरी की। महिला एकल में तानिया चौधरी हार गईं। उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21-10 से हराया।

Commonwealth Games 2022 Updates | Mirabai Chanu | Weightlifting | Boxing | Table Tennis | Women’s Hockey | Mirabai Chanu Wins Gold | Sports News | Birmingham 2022 Commonwealth Games | Weightlifting |  

ये भी पढे़ं – 

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री‚ सिंधु और मनप्रीत ने ध्वजवाहक बन किया प्रतिनिधित्व‚ 72 देशों के एथलीट हो रहे शामिल

कबड्डी मैच खेलते खिलाड़ी की मौत: विपक्षी खिलाड़ी को छूकर भागते वक्त गिरा तो फिर नहीं उठा- VIDEO वायरल

 Sam Northeast: इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने तोड़ा ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड!

WWE के खूंखार Omos के Money in the bank 2022 में कैसे उड़े होश, 7 रेसलरों ने मिल कर दी धुनाई 

 तेंदुलकर को लेकर अख्तर का कन्फेशन : कहा-2006 के कराची टेस्ट में हर कीमत पर सचिन को चोटिल करना चाहता था..

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *