Sports

PV Sindhu रिटायर नहीं हो रहीं:ट्वीट में पहले लिखा- ‘I RETIRE’, फिर लिखा…

PV Sindhu

भारतीय शटलर और ओलिम्पियन pv sindhu ने सोमवार को अपने एक ट्वीट से सबको चौंका दिया। पहले तो उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा- ‘I RETIRE’। इसे देखकर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वे खेल से संन्यास ले रही हैं, लेकिन उनके ट्वीट में एक और पेज था, जिसपर उन्होंने लिखा था कि वे निगेटिविटी, थकान, डर और अनिश्चितता से रिटायरमेंट ले रही हैं, न कि खेल से।

 

🙏 pic.twitter.com/W7uw2IvF4S

— Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 2, 2020

 

 

सिंधु के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और सभी को हैरान कर दिया। सिंधु ने अपने ट्वीट के साथ 3 तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें उन्होंने अपना बयान लिखा था, जिससे पूरी बात साफ हो गई।

अन्य सभी एथलीटों की तरह, पीवी सिंधु, जिन्हें आखिरी बार मार्च में बैडमिंटन कोर्ट पर देखा गया था, कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ महीनों से कोर्ट से बाहर हैं। हाल ही में उनके बारे में खबर आई थी कि वह नेशनल कैंप छोड़कर लंदन चली गई हैं, जहां वह एक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। इसके बाद सोमवार 2 नवंबर को अचानक किए गए एक ट्वीट ने सभी को चौंका दिया।

 

ये भी पढ़ें –

World Cup Fever:भारतीय पिच पर टॉस जीत फील्डिंग क्‍यों चुन रहीं टीमें

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button